फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Indore BJP's city executive announced, 33 leaders including three general secretaries, eight vice

Indore News: इंदौर भाजपा की नगर कार्यकारिणी घोषित, तीन महामंत्री, आठ उपाध्यक्ष सहित 33 नेता शामिल, कई नए चेहरे

Tue, 28 Oct 2025 02:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 28 Oct 2025 02:42 PM IST
सार

भाजपा की नगर कार्यकारिणी में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के समर्थकों को ज्यादा महत्व मिला है। हरप्रीत सिंह बक्शी, सुधीर कोल्हे, भूपेंद्र केसरी, दिप्ती हाड़ा, स्वाति काशिद और राजा कोठारी विजयवर्गीय खेमे से जुड़े हैं। इन नेतागणों को अलग-अलग पद मिले हैं। 

विज्ञापन
Indore News: Indore BJP's city executive announced, 33 leaders including three general secretaries, eight vice
इंदौर भाजपा की नगर कार्यकारिणी घोषित - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा की इंदौर नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा मंगलवार को हो गई। इसमें 33 नेता अलग-अलग पदों पर काबिज हुए है। तीन महामंत्री और आठ उपाध्यक्ष भी बने हैं। इस बार कुछ नए चेहरों को महत्व देने की कोशिश की गई है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने विधायकों की पसंद का भी पूरा ध्यान रखा और क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से ही पद दिए हैं। 

विज्ञापन


पांच महिलाएं भी शामिल
स्वाति काशिद सहित पांच महिलाएं भी टीम भाजपा में शामिल हुई हैं। सुधीर कोल्हे, कैलाश पिपले और महेश कुकरेजा को महामंत्री बनाया गया है। कोषाध्यक्ष सचिन बंसल बने हैं। मीडिया विभाग की पुरानी टीम पर ही मिश्रा ने भरोसा किया है। मीडिया प्रभारी वरुण पाल बने हैं, जबकि नितिन शर्मा और रितेश शर्मा सह मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


विजयवर्गीय समर्थकों को मिला महत्व
भाजपा की नगर कार्यकारिणी में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के समर्थकों को ज्यादा महत्व मिला है। हरप्रीत सिंह बक्शी, सुधीर कोल्हे, भूपेंद्र केसरी, दिप्ती हाड़ा, स्वाति काशिद और राजा कोठारी विजयवर्गीय खेमे से जुड़े हैं। इन नेतागणों को अलग-अलग पद मिले हैं। मेयर पुष्य मित्र भार्गव के साथी और पूर्व पार्षद भरत पारख को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सिलावट समर्थक को मिला स्थान
ज्योदिरादित्य सिंधिया जब कांग्रेस से भाजपा में आए थे तो उनके साथ तुलसी सिलावट सहित कई समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन इस बार पार्टी ने सिंधिया—सिलावट समर्थकों का ज्यादा ध्यान नहीं रखा। राजू चौहान, पवन जायसवाल, मोहन सेंगर जैसे नेता कार्यकारिणी में जगह नहीं बना पाए। नई कार्यकारिणी में सिलावट कोटे से सिर्फ पप्पू शर्मा ही फिर शामिल किए गए हैं। सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया भी अपने ज्यादा समर्थकों को स्थान नहीं दिलवा पाए।


एकलव्य को नहीं मिला पद
चार नंबर विधानसभा से महेश कुकरेजा को विधायक मालिनी गौड़ महामंत्री पद दिलवाने में सफल रहीं। इंदू श्रीवास्तव का भी राजनीतिक प्रमोशन हो गया। वे मंडल अध्यक्ष थीं। उस पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें नगर कार्यकारिणी में शामिल किया गया। पिछली कार्यकारिणी में विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ भी थे, लेकिन इस बार उन्हें पद नहीं मिला। भाजपा नेता जीतू जिराती अपने किसी समर्थक को कार्यकारिणी में स्थान नहीं दिलवा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed