Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Following Diwali, the Chhath festival has led to a rush on trains across more than ten routes; the Ind

इंदौर: दीपावली के बाद अब छठ पर्व के कारण दस से ज्यादा रुटों पर ट्रेनों में भीड़, इंदौर-पटना ट्रेन में वेटिंग

Wed, 11 Nov 2026 07:26 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 11 Nov 2026 07:26 AM IST
सार

छठ पर्व पर उत्तर भारत जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। पटना रूट की ट्रेनों में सबसे ज्यादा वेटिंग है। ट्रेनों के साथ बसों में भी सीटें फुल हो रही हैं। यात्री अलग-अलग ट्रेनों में टिकट बुक कर घर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Indore: Following Diwali, the Chhath festival has led to a rush on trains across more than ten routes; the Ind
पिछले बुधवार को इंदौर पटना ट्रेन में ये हाल थे। - फोटो : amarujala

विस्तार

दीपावली के बाद अब छठ पर्व के कारण इंदौर से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा वेटिंग इंदौर से पटना जाने वाली ट्रेन में है। नौकरी और व्यापार के सिलसिले में कई लोग इंदौर और आसपास के शहरों में उत्तर भारत के अलग-अलग शहरों से आकर रहते हैं। वे छठ पर्व पर अपने घर जाकर त्योहार मनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। कई यात्री अलग-अलग ट्रेनों में टिकट बुक कर अपने घर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

 

दिल्ली और पटना रूट पर चलने वाली ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हैं। पिछले बुधवार को इंदौर से रवाना हुई पटना ट्रेन के जनरल कोच में चढ़ने के लिए कई यात्री आपातकालीन खिड़की से भीतर जाने की जद्दोजहद करते नजर आए। आज भी इंदौर से रवाना होने वाली ट्रेन में वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है। लोग हर हाल में छठ पर्व अपने पैतृक शहर या गांव में मनाना चाहते हैं। इस कारण बसों में भी आसानी से टिकट नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन

 

इसके अलावा दीपावली पर जो लोग इंदौर आए थे, वे भी अब वापस लौट रहे हैं। इस कारण मुंबई और पुणे जाने वाली ट्रेनों में भी वेटिंग चल रही है। इंदौर से टिकट नहीं मिलने की स्थिति में लोग भोपाल या दूसरे शहरों से कन्फर्म टिकट बुक करा रहे हैं। बुधवार के बाद इंदौर से पटना जाने वाली ट्रेन 13 नवंबर को रवाना होगी। उस ट्रेन में भी स्लीपर कोच में करीब 100 की वेटिंग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर में रहते हैं 50 हजार से ज्यादा परिवार

इंदौर में पूर्वांचल से नाता रखने वाले 50 हजार से ज्यादा परिवार रहते हैं। ये लोग नौकरी और व्यापार के सिलसिले में इंदौर आए थे और यहीं बस गए। ज्यादातर परिवार अब इंदौर में भी छठ पर्व मनाने लगे हैं। इंदौर के महालक्ष्मी नगर, विजय नगर और बाणगंगा क्षेत्र में बिहार से आए परिवार रहते हैं। इन इलाकों में छठ पर्व के लिए कुंड भी बनाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed