फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: BJP leader's son rams car on crime branch, suspected drugs found in car

Indore News: भाजपा नेता के बेटे ने पुलिसवालों पर चढ़ाई कार, ड्रग्स के साथ पकड़ाया

Sun, 27 Jul 2025 12:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 27 Jul 2025 12:15 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भाजपा नेता कमाल खान के बेटे माज खान ने क्राइम ब्रांच की टीम पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान एक प्रधान आरक्षक घायल हो गया और कार से संदिग्ध सफेद पाउडर बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Indore news: BJP leader's son rams car on crime branch, suspected drugs found in car
पुलिसकर्मियों से हुज्जत करता माज खान - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर के तुकोगंज इलाके में शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया, जब भाजपा नेता कमाल खान के बेटे माज खान ने क्राइम ब्रांच की टीम पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान एक बाइक उसकी गाड़ी के नीचे आ गई और एक प्रधान आरक्षक घायल हो गया। पुलिस को माज खान की कार में ड्रग्स होने की सूचना मिली थी, जिस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने धेनु मार्केट क्षेत्र में दबिश दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

यह भी पढ़ें...
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी शिलोम की जमानत रद्द करने सोमवार को लगेगी याचिका
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से बरामद हुआ संदिग्ध पाउडर, जांच जारी
डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की एक कार (MP09-WB0860) में माज खान किसी संदिग्ध पदार्थ के साथ घूम रहा है। टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने क्राइम ब्रांच की टीम पर ही कार चढ़ा दी। इसी दौरान उसकी गाड़ी एक बाइक पर चढ़ गई, जिससे प्रधान आरक्षक दीपक थापा घायल हो गए। पुलिस ने कार से एक संदिग्ध सफेद पाउडर बरामद किया है, जिसकी जांच के लिए नमूना लैब भेजा गया है।

घटनास्थल पर किया हंगामा, पुलिस से की बदसलूकी
कार में माज खान के साथ एक युवती भी मौजूद थी। चेकिंग के दौरान माज ने पुलिस से बहस की और बदसलूकी शुरू कर दी। उसकी इस हरकत की जानकारी जब वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए तुकोगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। फिलहाल माज खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


एफआईआर में सामने आई पूरी घटना की डिटेल
प्रधान आरक्षक दीपक थापा ने तुकोगंज थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 26 जुलाई को आरक्षक कैलाश भंवर के साथ ड्यूटी पर थे। दोपहर 2:40 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि माज खान संदिग्ध पदार्थ लेकर एक सफेद कार से आ रहा है। इस पर वह टीम के अन्य सदस्यों के साथ खादीवाला पेट्रोल पंप के पास तैनात हो गए। 3:15 बजे जैसे ही कार ब्रिज से आती दिखाई दी, टीम ने उसका पीछा किया।

पैरों को कुचल दिया
धेनु मार्केट के पास कार को रोकने की कोशिश की गई, तभी माज ने थापा की बाइक पर कार चढ़ाने की कोशिश की। थापा और आरक्षक कैलाश किसी तरह बच गए, लेकिन गाड़ी को रिवर्स लेकर माज ने दोबारा उन्हें कुचलने की कोशिश की। बाइक कार के नीचे आ गई और थापा के दोनों पैरों से खून निकलने लगा। टीम के अन्य सदस्यों और थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह चौहान की मदद से घेराबंदी कर कार को रोका गया। तलाशी में डैशबोर्ड की दराज से सफेद रंग का संदिग्ध पाउडर बरामद किया गया।

आगे की कार्रवाई जारी
क्राइम ब्रांच माज खान से पूछताछ कर रही है और बरामद संदिग्ध पदार्थ को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक के पास ड्रग्स कहां से आए और उसका नेटवर्क किसके साथ जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed