फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Apna Dal becomes active in Madhya Pradesh, will expand the organization

Indore News: अपना दल हुआ मध्य प्रदेश में सक्रिय, संगठन का करेगा विस्तार

Wed, 02 Apr 2025 06:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 02 Apr 2025 06:56 PM IST
सार

बैठक में  संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने का कार्य किया। राष्ट्रीय महासचिव पटेल ने कहा कि प्रदेश में अपना दल (एस) को दूसरे नंबर का राजनीतिक दल बनाने के लिए हमें प्रयास करने होंगे। 

विज्ञापन
Indore News: Apna Dal becomes active in Madhya Pradesh, will expand the organization
अपना दल की बैठक इंदौर में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में हाल ही में अपना दल (एस) की मध्य प्रदेश इकाई की एक बैठक संपन्न हुई। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल अब मध्य प्रदेश में भी संगठन का विस्तार करने की रणनीति बना चुकी है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: तस्कर बंशी गुर्जर के फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई ने डीएसपी ग्लेडविन को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


इंदौर में आयोजित बैठक में डॉ. अखिलेश पटेल महासचिव (युवा मंच) के और रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम भी शामिल हुए। बैठक में प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के प्रमुख सदस्य और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई। एक जोनल कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार, आगामी रणनीतियों और जनसंपर्क अभियान पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने का कार्य किया। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अखिलेश पटेल ने कहा कि प्रदेश में अपना दल (एस) को दूसरे नंबर का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने के लिए हमें संगठित प्रयास करने होंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी की मजबूती का हवाला देते हुए 'यूपी में जारी है, एमपी की बारी है' का नारा भी दिया।



डॉ. अतुल मलिकराम ने दलित, पिछड़े और कमजोर वर्ग की आवाज को बुलंद करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन को मजबूत करने के लिए हम सबको एकजुट होकर काम करना होगा।बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी से बालकृष्ण गौर, राजेश्वर मिश्रा, मंचित लिखितकर, अनिल सोनी, मुस्कान सिंह समेत कई जिला पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed