फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: CBI arrested DSP in fake encounter case

Indore: तस्कर बंशी गुर्जर के फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई ने डीएसपी ग्लेडविन को किया गिरफ्तार

Wed, 02 Apr 2025 12:33 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 02 Apr 2025 12:33 AM IST
सार

बंशी गुर्जर नीमच क्षेत्र का तस्कर है।  वर्ष 2009 में पुलिस द्वारा बताया गया था कि बंशीलाल उर्फ शिवा पिता रामलाल गुर्जर के साथ कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी। जिसमें बंशीलाल की मौत बताई गई थी।

विज्ञापन
Indore: CBI arrested DSP in fake encounter case
डीएसपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमच क्षेत्र में वर्ष 2009 में बंशी गुर्जर फर्जी एनकाउंटर मामले में दिल्ली की सीबीआई टीम ने इंदौर जिले में पदस्थ डीएसपी ग्लेडविन को गिरफ्तार किया है। नीमच के कुख्यात अपराधी और तस्कर बंशी गुर्जर को पुलिस ने एनकाउंटर में मृत बताया था, जबकि वह जीवित निकला था।

विज्ञापन


मामला कोर्ट तक पहुंचा था। कोर्ट ने सीबीआई को जांच के निर्देश दिए थे। सीबीआई ने मामले की जांच की। तब नीमच थाने में बतौर थाना प्रभारी ग्लेडनिव पदस्थ थे। जांच में उनकी भूमिका भी संदिग्ध पाई गई थी। उनके खिलाफ सबूत मिलने के बाद मंगलवार रात को टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


नीमच के तस्कर गुर्जर पर दर्ज हैं कई मामले
बंशी गुर्जर नीमच क्षेत्र का तस्कर है। उस पर कई मामले दर्ज है। वर्ष 2009 में पुलिस द्वारा बताया गया था कि बंशीलाल उर्फ शिवा पिता रामलाल गुर्जर के साथ कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी। जिसमें बंशीलाल की मौत होना बताई गई थी, लेकिन ग्रामीणों में चर्चा चलती रही कि बंशीलाल जिंदा है। पुलिस ने वर्ष 2011 में एक केस में बंशीलाल के साथी घनश्याम धाकड़ को गिरफ्तार किया तो उनसे बताया था कि फरारी के दौरान वह बंशीलाल के साथ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 में पकड़ा गया था गुर्जर
बाद में 20 नवंबर 2011 को उज्जैन में बंशीलाल गुर्जर को गिरफ्तार किया। जांच में यह भी पता चला कि खुद को मृत बताने के लिए आरोपी ने नकली दस्तावेज भी बनाए थे। इस मामले में कोर्ट ने उसे सात साल की सजा दी थी। बाद में मामला सीबीआई को सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed