Indore News: पार्टी के बाद घर में जाने की कर रही थी युवती जिद, दोस्त ने शराब के नशे में मार दी गोली
गोली लगने से घायल युवती को उसका दोस्त अस्पताल में भर्ती कर फरार हो गया। जानकारी लगने पर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। हालत गंभीर होने के कारण युवती के बयान नहीं हो पाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के महालक्ष्मी नगर में एक युवती की आंख में गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। गोली आंखों से होते हुए सिर में घुस गई थी। बताया गया है कि गुरुवार रात किराए के मकान में पार्टी के बाद शुक्रवार सुबह युवती को कुछ युवक बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराने लाए थे और उसके बाद वे अस्पताल से गायब हो गए। युवती का नाम भावना है और वह ग्वालियर की रहने वाली है। गोली युवती के साथी ने ही चलाई थी,क्योकि भावना पार्टी के बाद अपने घर जाना चाहती थी और उसका दोस्त उसे रोक रहा था। उसने धमकाने के लिए पिस्तौल निकाली और गोली चल गई।
ये भी पढ़ें: MP कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की कवायद तेज,अगले सप्ताह हो सकती है घोषणा, युवाओं को मौका
गोली लगने का पता चलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालत गंभीर होने के कारण युवती के बयान नहीं हो पाए थे, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। जिस वाहन में युवती को उसके दोस्त अस्पताल लाए थे, उसका नंबर ट्रेस हो गया है। अस्पताल में भर्ती करने के दौरान युवती के दोस्त की-चैन अस्पताल में भूल गए थे। जिस पर आरआर मेंशन लिखा था। इसके आधार पर पुलिस उस पते पर पहुंची। युवती के साथ चार युवक थे और वे रात को महालक्ष्मी नगर के एक फ्लैट में पार्टी कर रहे थे। उसमें गोली लगने की घटना हुई।
ग्वालियर-दतिया के हैं युवक
पुलिस को पता चला है कि युवक ग्वालियर और दतिया के हैं और किराए की कार लेकर आए थे। उन्होंने भावना को अस्पताल में छोड़ने के बाद कार निपानिया क्षेत्र में छोड़ दी। कार मालिक जतिन जायसवाल ने बताया कि कार उसने आशु यादव नामक युवक को किराए पर दी थी। आशु दतिया का निवासी है। युवकों ने भी महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में ही मकान किराए पर लिया था। फिलहाल वे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
शराब पार्टी के दौरान विवाद हुआ
पता चला कि शराब पार्टी के दौरान ही विवाद हुआ था और गोली चली थी। हादसे के बाद युवक जिस अंदाज में फरार हुए हैं, उससे आशंका कि चारों में से किसी ने गोली चलाई है। जांच में यह पता चला कि भावना पार्टी के बाद घर जाने की जिद कर रही थी, लेकिन तब आशु उससे पिस्तौल दिखाकर धमकाने लगा। इसी दौरान गोली चल गई, जो भावना की आंख में लगी और उसकी मौत की वजह बन गई।
ये भी पढ़ें: रीवा में चने के दाने ने ली दो साल के मासूम की जान, मां के सामने तड़प-तड़पकर हो गई मौत, जानें मामला
घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजन भी ग्वालियर से इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
