फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Efforts to appoint MP Congress district presidents are in full swing, announcement may be made next we

Bhopal: MP कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की कवायद तेज,अगले सप्ताह हो सकती है घोषणा, युवाओं को मौका

Fri, 21 Mar 2025 08:28 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 21 Mar 2025 08:28 AM IST
सार

Bhopal: कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की कवायद तेज हो गई है। अगले सप्ताह तक जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी हो सकती है। जबकि अगले महीने ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
Bhopal: Efforts to appoint MP Congress district presidents are in full swing, announcement may be made next we
PCC BHOPAL - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बदलाव कर रही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी जमीन पर काम करने वाले युवाओं को मौका दे रहे हैं। जब से प्रदेश के नए प्रभारी हरीश चौधरी ने पद संभाला है इसमें और तेजी आ गई। हरीश चौधरी पटवारी के साथ लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं, और संगठन को मजबूत करने के लिए हर तरह के प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की कवायद  तेज हो गई है। जिला अध्यक्षों के नामों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ चर्चा हो चुकी है। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह तक जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी हो सकती है। 
विज्ञापन



ब्लॉक अध्यक्ष 45 और जिला अध्यक्ष 60 साल आयु निर्धारित
कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश प्रभारी और पीसीसी चीफ ने मिलकर युवा और ऊर्जावान नेताओं को ब्लॉक और जिले की कमान सौंपने की तैयारी की है। तय किया गया है कि ब्लॉक अध्यक्ष 45 और जिलाध्यक्ष 60 साल से ज्यादा उम्र के नहीं होंगे। जिला व ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर पटवारी और सिंघार ने अलग-अलग मप्र के अधिकतर जिलों का दौरा कर लिया है। जिला अध्यक्षों के नामों का पैनल तैयार कर लिया है। अब जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी करेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-आज मध्य प्रदेश के 30 जिलों में बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में तेज हवा के साथ होगी हल्की बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्टी के विस्तार में देरी से केंद्रीय नेतृत्व नाराज
 पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को पद संभाले एक साल से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन अभी तक पूरी तरह से उनकी टीम तैयार नहीं हुई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मप्र कांग्रेस के संगठन का विस्तार नहीं होने से कांग्रेस हाईकमान नाखुश हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह को हटाए जाने के पीछे इसे भी एक कारण माना जा रहा है। यही वजह है कि नए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी शुरुआत से संगठन के गठन पर फोकस कर रहे हैं। चार महीने पहले एमपी कांग्रेस कमेटी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और प्रदेश कार्यसमिति समिति की बैठक हुई थी। बैठक में संगठन के विस्तार करने के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई थी। मोहल्ला एवं पंचायत कमेटी बनाने का भी निर्णय हुआ था, लेकिन अभी तक किसी भी जिले में इनका शत-प्रतिशत गठन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed