{"_id":"6ac77954bac1adcda8045905","slug":"indore-instagram-friendship-crime-mumbai-woman-cheated-lasudia-police-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: इंस्टाग्राम पर मुंबई की युवती को प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर होटल में संबंध बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: इंस्टाग्राम पर मुंबई की युवती को प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर होटल में संबंध बनाए
Thu, 08 Oct 2026 04:37 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Thu, 08 Oct 2026 04:37 PM IST
सार
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद मुंबई की युवती को शादी का झांसा देकर इंदौर बुलाने और होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी नयन सिंह चंदेल ने नंबर ब्लॉक कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
नयन सिंह चंदेल
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी और दुष्कर्म का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आई मुंबई निवासी 25 वर्षीय युवती ने स्थानीय युवक पर शादी का झूठा वादा करके शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी बातचीत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी नयन सिंह चंदेल के बीच लगभग छह महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क हुआ था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी और उन्होंने अपने मोबाइल नंबर एक-दूसरे से साझा कर लिए। लगातार संवाद के दौरान आरोपी ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे शादी करने का वादा किया।
होटल में ठहराकर बनाए संबंध
शिकायत में बताया गया है कि आरोपी नयन सिंह चंदेल ने शादी का भरोसा देकर युवती को अगस्त माह में इंदौर बुलाया। 22 अगस्त को युवती के शहर में आगमन पर आरोपी उसे एम्ब्रोसिया होटल ले गया। आरोप है कि वहां उसने शादी का झांसा देकर युवती की सहमति के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और भविष्य में जल्द विवाह करने की बात दोहराई।
विज्ञापन
मुंबई जाकर भी दिया भरोसा, फिर बदला रवैया
घटना के बाद सितंबर महीने में आरोपी नयन सिंह चंदेल पीड़िता से मिलने मुंबई भी गया था। वहां उसने विवाह को लेकर पीड़िता और उसके परिजनों से चर्चा की और इसके बाद इंदौर वापस लौट आया। हालांकि इंदौर लौटने के कुछ समय बाद आरोपी के व्यवहार में बदलाव आ गया और उसने पीड़िता से दूरी बनानी शुरू कर दी।
संपर्क तोड़कर नंबर किया ब्लॉक
पीड़िता का आरोप है कि पिछले 15 दिनों से आरोपी ने उससे किसी भी प्रकार का संवाद पूरी तरह बंद कर दिया। जब युवती ने संपर्क करने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। आरोपी के इस रवैये से परेशान होकर युवती मुंबई से इंदौर पहुंची और सीधे लसूड़िया थाने में जाकर आपबीती सुनाई।
लसूड़िया पुलिस ने दर्ज किया केस
युवती द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत और बयानों के आधार पर लसूड़िया थाना पुलिस ने आरोपी नयन सिंह चंदेल के खिलाफ दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ नियमानुकूल कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।