फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Metro will now run till Robot Square in Indore, experts visited

Indore: अब इंदौर में रोबोट चौराहा तक चलेगी मेट्रो, विशेषज्ञों ने किया दौरा

Mon, 15 Dec 2025 09:06 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 15 Dec 2025 09:06 AM IST
सार

इंदौर में मेट्रो के संचालन से आय नहीं हो रही है। इसकी वजह मेट्रो का कम दूरी में संचालन होना बताया जा रहा है। मेट्रो ज्यादा दूरी तक चलेगी तब जाकर इसकी आय बढ़ेगी। इसे रोबोट चौराहा तक चलाने के लिए सर्वे पूरा किया गया है। इसके लिए जरूरी अनुमति ली जा रही हैं।  

विज्ञापन
Indore: Metro will now run till Robot Square in Indore, experts visited
मेट्रो ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो का ट्रायल रन अलग-अलग स्पीड पर किया जा रहा है। अब इस हिस्से में संचालन के लिए संबंधित विभागों से अनुमति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेट्रो का संचालन अब 18 किलोमीटर के हिस्से में गांधी नगर से रोबोट चौराहा तक होगा। फिलहाल सात किलोमीटर हिस्से में संचालन हो रहा है। 18 किलोमीटर के रुट का दौरा रिसर्च डिजाइन स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन की टीम ने किया है। दौरे के बाद मेट्रो ट्रेन के संचालन की तिथि मार्च 2026 तय की गई है।

विज्ञापन

 

मेट्रो का ट्रेक तैयार होने के बाद अब अफसरों की प्राथमिकता चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा स्टेशन, सुखलिया ग्राम स्टेशन, विजय नगर और रेडिसन चौराहा स्टेशन बनाने की है। फरवरी तक इन स्टेशनों का काम समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि मार्च तक मेट्रो का संचालन रोबोट चौराहे तक किया जा सके। यहां तक मेट्रो के चलने के बाद यात्रियों के लिए भी सुविधा होगी। 

विज्ञापन

 

नए सिरे से अब प्लानिंग

फिलहाल मेट्रो का संचालन छह किलोमीटर हिस्से में हो रहा है, लेकिन मेट्रो कार्पोरेशन को इससे आय नहीं हो रही है,क्योंकि एक बार के फेरे में दस से पंद्रह यात्री ही सफर कर रहे है। इस कारण अब मेट्रो ट्रेन के संचालन में फेरबदल भी किया गया है। अब यात्रियों की संख्या 50 से 100 तक सिमट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन



इस कारण मेट्रो के संचालन की लागत भी नहीं निकल पा रही है,जबकि मेट्रो के संचालन और स्टेशन पर 300 से ज्यादा कर्मचारियों का स्टाॅफ रखा गया है। मेट्रो रोबोट चौराहा तक चलेगी तो उसे यात्री भी मिल जाएंगे। उधर मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा के बाद अब मेट्रो के अंडरग्राउंड रुट के लिए नए सिरे से प्लानिंग अफसर करेंगे। बदलाव से अंडरग्राउंट रुट एक किलोमीटर बढ़ेगा और मेट्रो स्टेशन के लिए भी जमीन तलाशना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed