Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Markets in Indore remained open until late at night; streets were cleaned during the night.

इंदौर: इंदौर में देर रात तक खुले रहे बाजार, रात में हुई सड़कों की सफाई

Sat, 07 Nov 2026 03:24 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 07 Nov 2026 03:24 PM IST
सार

धनतेरस पर इंदौर के बाजारों में देर रात तक रौनक रही। सराफा, बर्तन बाजार, क्लॉथ मार्केट और राजवाड़ा में रात दो बजे के बाद तक खरीदारी होती रही। भीड़ के कारण कई जगह ट्रैफिक प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन
Indore: Markets in Indore remained open until late at night; streets were cleaned during the night.
रात में उठा सड़कों से कचरा - फोटो : amarujala

विस्तार

विज्ञापन

इंदौर में धनतेरस पर देर रात तक बाजारों में रौनक बनी रही। शहर के परंपरागत बाजार रात डेढ़ बजे तक ग्राहकों से गुलजार रहे। सराफा, बर्तन बाजार, क्लॉथ मार्केट और राजवाड़ा की दुकानें रात दो बजे के बाद बंद हुईं। राजवाड़ा पर रात एक बजे तक ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बनी रही। त्योहार पर खरीदारी के साथ ही बाजारों की सजावट देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
 

धनतेरस पर शुक्रवार को शहर के बाजारों में देर रात तक भीड़ रही। मध्य क्षेत्र के अलावा अन्नपूर्णा, नंदानगर सराफा और पलासिया क्षेत्र की दुकानें भी रात तक खुली रहीं। दशहरा मैदान के आसपास लगी दुकानों के कारण भी बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी।

विज्ञापन

 

राजवाड़ा पर पूजन सामग्री फुटपाथ पर बेची जा रही थी। इसके चलते चौक के आसपास खरीदारों की भीड़ जमा हो गई थी। चौक की ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। खजूरी बाजार से कृष्णपुरा ब्रिज की ओर जाने वाला मार्ग ही ट्रैफिक के लिए खुला था। व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस जवान रातभर तैनात रहे। उन्होंने सड़कों पर वाहनों की पार्किंग नहीं होने दी।खरीदारी के लिए पहुंचे लोग राजवाड़ा स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर और धन्वंतरि मंदिर में दर्शन के लिए भी पहुंचे। दोनों मंदिर देर रात तक खुले रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रात में सड़कों से उठाया कचरा

राजवाड़ा की सड़कों की सफाई के लिए नगर निगम ने महिला सफाईकर्मियों की टीमें तैनात की थीं। सफाईकर्मियों ने रात में ही सड़कों की सफाई कर कचरा उठाया। त्योहार के चलते बाजारों में बड़ी मात्रा में सूखा कचरा फैल गया था। इसे साफ करने के लिए नगर निगम की टीमें देर रात तक जुटी रहीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed