{"_id":"68119413cdc51c1959053360","slug":"indore-launches-100-electric-garbage-vehicles-on-akshaya-tritiya-to-boost-cleanliness-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: अक्षय तृतीया पर निगम को मिली 100 इलेक्ट्रिक गाड़ियां, स्वच्छता को मिलेगी नई रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: अक्षय तृतीया पर निगम को मिली 100 इलेक्ट्रिक गाड़ियां, स्वच्छता को मिलेगी नई रफ्तार
Wed, 30 Apr 2025 08:38 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 30 Apr 2025 08:38 AM IST
सार
Indore News: महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा ऐतिहासिक राजबाड़ा में इन वाहनों का लोकार्पण किया गया। इस पहल से न केवल कचरा प्रबंधन सुधरेगा, बल्कि वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी, जिससे इंदौर की वायु गुणवत्ता बेहतर होगी।
विज्ञापन
इंदौर नगर निगम में घोटाला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर नगर निगम इंदौर ने स्वच्छता अभियान को नई दिशा देते हुए 100 इलेक्ट्रिक डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों की शुरुआत की। इन पर्यावरण अनुकूल वाहनों का लोकार्पण महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ऐतिहासिक राजबाड़ा परिसर में किया।
प्रदूषण कम होगा
नगर निगम की स्वच्छता टीम में शामिल किए जा रहे इन इलेक्ट्रिक वाहनों से शहर की कचरा संग्रहण व्यवस्था में सुधार की उम्मीद की जा रही है। साथ ही, ये वाहन वायु प्रदूषण को कम करने में भी सहायक सिद्ध होंगे, जिससे इंदौर की वायु गुणवत्ता बेहतर होगी।
महापौर बोले पर्यावरण पर फोकस
महापौर भार्गव ने इस पहल को स्वच्छ इंदौर की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम लगातार प्रयासरत है कि इंदौर स्वच्छता में देशभर में अग्रणी बना रहे और नागरिकों को एक साफ-सुथरा व स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सके। इस कार्यक्रम में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्वच्छता कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।