फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Khajrana Ganesh will be offered one and a quarter lakh laddus and modaks

Indore: खजराना गणेश को लगेगा सवा लाख लड्डू व मोदकों का भोग

Sun, 24 Aug 2025 07:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 24 Aug 2025 07:57 PM IST
सार

शहर में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। कई स्थानों पर गणेश पांडलों का काम लगभग पूरा हो गया है। पश्चिम क्षेत्र के वैशाली नगर में दस दिन विशेष कार्यक्रम होते है। इसके अलावा नंदानगर में भी दस दिन प्रसादी वितरित की जाएगी और महाआरती होगी। 

विज्ञापन
Indore: Khajrana Ganesh will be offered one and a quarter lakh laddus and modaks
लड्डू का निर्माण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश में गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। दस दिनी गणेश उत्सव इस सप्ताह से शुरू होगा। पहले दिन खजराना गणेश को सवा लाख लड्डू व मोदकों का भोग लगेगा। कारिगरों ने लड्ड् का निर्माण मंदिर परिसर में शुरू कर दिया है। गणेश चतुर्थी के पहले दिन खजराना मंदिर में फूल बंगला भी सजाया जाएगा और दर्शन व्यवस्था चलित रहेगी।

विज्ञापन



दस दिन मंदिर में हजारों की संख्या में दर्शक आते है। खजराना गणेश मंदिर जाने वाले मार्ग को भी नगर निगम ने ठीक किया है। गणपति बप्पा की मूर्ति के लिए चांदी का मुुकुट भी बनाया गया है। जल्दी ही सोने के मुकुट भी तैयार होगा। पिछले दिनों गृभगृह की चांदी की दीवारों को भी ठीक किया गया था।

विज्ञापन

 

शहर में बने लगे गणेश पांडाल

 

शहर में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। कई स्थानों पर गणेश पांडलों का काम लगभग पूरा हो गया है। पश्चिम क्षेत्र के वैशाली नगर में दस दिन विशेष कार्यक्रम होते है। इसके अलावा नंदानगर में भी दस दिन प्रसादी वितरित की जाएगी और महाआरती होगी। यहां मूर्ति बनाने के लिए बंगाल से कलाकार आए है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पालदा क्षेत्र में भी गणेशोत्सव मनाया जाएगा। शहर में 100 से ज्यादा स्थानों पर सार्वजनिक गणेश स्थापना होगी। उधर मिल श्रमिकों ने भी झांकियों का निर्माण शुरू कर दिया है। अनंत चतुदर्शी को शहर में झांकियां निकलती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed