फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: It rained on Dhanteras in Indore, spoiling the decoration of the markets, leaving customers and packin

Indore: इंदौर में धनतेरस पर हो गई बारिश, बाजारों की सजावट बिगड़ी, ग्राहकी छोड़ समेटा सामान

Sat, 18 Oct 2025 04:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 18 Oct 2025 04:08 PM IST
सार

शहर में रीजनल पार्क में थोक पटाखा मार्केट लगा है। कई व्यापारियों का माल खुले में रखा था। बारिश का मौसम होते ही व्यापारियों ने मजदूरों की मदद से पटाखों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। कई दुकानदार खुले में सामान बेचते हैं। उनका सामान भी खराब हो गया।

विज्ञापन
Indore: It rained on Dhanteras in Indore, spoiling the decoration of the markets, leaving customers and packin
इंदौर में बेमौसम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में बेमौसम बारिश ने दीपावली त्यौहार के उत्साह में खलल डाल दिया। शहर के अलग-अलग इलाकों में तेज व रिमझिम बारिश का दौर दोपहर में चला। धन तेरस को देखते हुए ज्यादातर दुकानों के बाहर टेंट व झालरों से  सजावट की गई थी। सामान भी बाहर डिस्प्ले किया गया था। तेज बारिश होते ही व्यापारियों ने ग्राहकों को छोड़कर बाहर रखा सामान समेटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन




बेमौसम बारिश ने सड़क पर पूजन सामग्री बेचने वालों का भी नुकसान किया। राजवाड़ा, नंदा नगर मेनरोड, मालवा मिल, पलासिया सहित अन्य इलाकों में सड़क किनारे पटरी पर सजी दुकानों को समेटना पड़ा। शहर में मानसून की विदाई हो गई है, लेकिन पश्चिमी मध्य प्रदेश पर कम दबाव के क्षेत्र का असर है। इस कारण अगले दो तीन दिन तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। शुक्रवार को भी शहरी सीमा से लगे इलाकों में बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखा मार्केट में समेटा माल

शहर में रीजनल पार्क में थोक पटाखा मार्केट लगा है। कई व्यापारियों का माल खुले में रखा था। बारिश का मौसम होते ही व्यापारियों ने मजदूरों की मदद से पटाखों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। कई दुकानदार खुले में सामान बेचते हैं। उनका सामान भी खराब हो गया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगे पटाखा मार्केट में भी व्यापारियों को पटाखे खराब होने की चिंता सताने लगी।

 

विद्युत सज्जा भी हुई खराब

शहर के कई बड़े शोरुमों, माॅल, दुकानों और घरों के बाहर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। कुछ शो-रुमों ने तो सज्जा पर ही डेढ़ से दो लाख रुपये खर्च किए,लेकिन बारिश के कारण उनका भी नुकसान हो गया। पानी के कारण कई झालरें खराब हो गई। इसके अलावा आटोमोबाइल शो-रुमों के बाहर रखे नए वाहन भी पानी में भीगते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed