{"_id":"6919d940bd592edd3f0ed8b5","slug":"indore-indore-residents-will-get-the-gift-of-a-new-swimming-pool-in-the-new-year-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: नए साल में इंदौरवासियों को मिलेगी नए स्विमिंग पूल की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: नए साल में इंदौरवासियों को मिलेगी नए स्विमिंग पूल की सौगात
Sun, 16 Nov 2025 07:31 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 16 Nov 2025 07:31 PM IST
सार
स्विमिंग पूल के निर्माण में देरी के साथ प्लानिंग में भी लापरवाही बरती गई। ठेकेदार ने पहले स्विमिंग पूल बनाकर टाइल्स लगा दी। इसके बाद डायिंग टाॅवर बना दिया। उसके लिए तराफे लगाए गए और स्लैब भी डाली गई तो नई टाइल्सें मलबा गिरने के कारण टूटने लगी थी।
विज्ञापन
स्वीमिंग पुल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के प्रसिद्ध नेहरू पार्क में इंदौर नगर निगम चार करोड़ रुपये की लागत से नए स्विमिंग पूल का निर्माण कर रहा है। इसका 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब जनवरी माह में इस शहरवासियों के लिए खोल दिया जाएगा। नगर निगम 40 वर्षों से रियायती फीस पर स्विमिंग पूल की सुविधा तैराकी सीखने वालों को देता है।
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Indore News: 23 नवंबर से इंदौर में शुरू होगी आर्मी भर्ती, 15 जिलों के युवा आजमाएंगे किस्मत
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले पुराने स्विमिंग पूल को तोड़कर नया बनाने का फैसला लिया गया था। पिछले दिनों मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने स्विमिंग पूल का दौरा किया था। निर्माण में देरी होने पर उन्होंने ठेकेदार पर नाराजगी भी जताई थी और जनवरी माह तक काम हर साल में पूरा करने के लिए कहा था। निगम के पुराने स्विमिंग पूल में तैराकी सीख कर कई तैराक देशभर में नाम कमा चुके हैं।
विज्ञापन
डायविंग टावर बनाने से पहले लगा दी टाइल्स
इस स्विमिंग पूल के निर्माण में देरी के साथ प्लानिंग में भी लापरवाही बरती गई। कंसल्टेंट ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। ठेकेदार ने पहले स्विमिंग पूल बनाकर टाइल्स लगा दी। इसके बाद डायिंग टावर बना दिया। उसके लिए तराफे लगाए गए और स्लैब भी डाली गई तो नई टाइल्सें मलबा गिरने के कारण टूटने लगी थी। इसे लेकर कंसल्टेंट को अफसरों ने फटकार भी लगाई थी।
पूल में पानी भरने में लगेंगे 10 दिन
नए स्विमिंग पूल में पानी भरने में भी 10 दिन का समय लगेगा। पहले स्विमिंग पूल के तीन फीट हिस्से को भरकर रिसाव को जांचा जाएगा। इसके बाद पूल को पूर्ण क्षमता तक पानी से भरा जाएगा। पूल में 300 टैंकर से ज्यादा पानी लगेगा। इस कारण इसे पूरा भरने में 10 दिन का समय लगेगा। इसके बाद पूल शहरवासियों के लिए लोकार्पित किया जाएगा।
