फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The Chief Minister arrived at the Sangh office in Indore, viewed the exhibition, and met with office-b

इंदौर: इंदौर के संघ कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रदर्शनी को देखा और पदाधिकारियों से मिले

Sat, 26 Sep 2026 05:23 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 26 Sep 2026 05:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार शाम अचानक संघ कार्यालय सुदर्शन पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव के बाद वे सीधे पंत वैद्य कॉलोनी स्थित संघ कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने संघ पदाधिकारियों से मुलाकात की और अनुभवशाला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

विज्ञापन
Indore: The Chief Minister arrived at the Sangh office in Indore, viewed the exhibition, and met with office-b
सुदर्शन भवन में सीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में शनिवार शाम को मुख्यमंत्री मोहन यादव आए। वे तीन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे, लेकिन अचानक उनके कार्यक्रम बदले और वे पहले पंत वैद्य कॉलोनी स्थित संघ कार्यालय ‘सुदर्शन’ पहुंचे।

विज्ञापन


वे यहां संघ के पदाधिकारियों से मिले और कार्यालय में लगी अनुभवशाला नामक प्रदर्शनी भी देखी। मुख्यमंत्री करीब आधे घंटे कार्यालय में रुके। वे संघ कार्यालय सिर्फ तीन वाहनों के काफिले के साथ आए थे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर में भोपाल से विमान से इंदौर के लिए रवाना हुए। वे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरे। विमानतल पर उनका स्वागत भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, हरिनारायण यादव, विधायक रमेश मेंदोला, राकेश सिंह यादव सहित अन्य नेताओं ने किया। उन्होंने नेताओं से शहर से जुड़े मुद्दों पर कुछ देर चर्चा की। इसके बाद वे अपने काफिले के साथ रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उनका काफिला वीआईपी मार्ग होते हुए रामबाग पहुंचा और संघ कार्यालय पर रुका। संघ कार्यालय पर उनकी अगवानी संघ पदाधिकारियों ने की और वे सीधे प्रदर्शनी देखने पहुंचे।मुख्यमंत्री मोहन यादव जैन समाज के एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके बाद वे फिर भोपाल के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed