फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore gets some respite from the cold, night temperatures rise, and icy winds subside.

Indore: इंदौर में ठंड से मिली थोड़ी राहत, रात का तापमान बढ़ा, बर्फीली हवा के तेवर भी कम

Mon, 15 Dec 2025 11:04 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 15 Dec 2025 11:04 AM IST
सार

इंदौर में रात का तापमान बढ़ा है। दिन का तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। रविवार को रात के तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ है। सोमवार को सुबह निकली तेज धूप ने लोगों को राहत दी है। 

विज्ञापन
Indore: Indore gets some respite from the cold, night temperatures rise, and icy winds subside.
दिन ढलते ही ठंड बढ़ रही है इंदौर में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। दिन का तापमान तो सामान्य से थोड़ा बढ़ा हुआ है। रात के तापमान में भी इजाफा हुआ है। आमतौर पर आधा दिसंबर बीतने के बाद ठंड के तेवर और तेज हो जाते है, लेकिन इंदौर में 15 दिसंबर से ठंड में थोड़ी राहत मिल सकती है,क्योंकि पहाड़ी हिस्सों से बर्फीली हवा का दौर कम हुआ है। इस कारण तापमान बढ़ गया है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:इंदौर में दुकानदार पर पेट्रोल बम से दो बदमाशों ने किया हमला, दुकान जल गई

विज्ञापन

इंदौर में रविवार रात का तापमान छह डिग्री था। जो शनिवार की तुलना में एक डिग्री ज्यादा था। दिन का तापमान 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। शहर में इस बार कोहरा ज्यादा दिखाई नहीं दे रहा है। दृश्यता पंद्रह सौ मीटर तक बनी हुई है। इस कारण सड़कों पर बड़े वाहनों को चलाने में परेशानी नहीं हो रही है। सोमवार सुबह सूरज निकलने के बाद तापमान भी बढ़ने लगा। सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 14.8 डिग्री दर्ज हुआ। हवा की गति भी छह किलोमीटर प्रति घंटा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र में चक्रवात बना है। इस कारण तेज हवाएं चल रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो चुकी है। इस कारण  हवाएं राजस्थान और मध्य प्रदेश पर असर डाल रही हैं। यह स्थित सप्ताह भर तक रहने वाली है। कई बार हवा की गति कम होने के कारण तापमान बढ़ जाता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed