फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: In Indore, wife threatens husband- 'Have you forgotten Sonam's case', husband complains to police

Indore: इंदौर में पत्नी ने दी पति को धमकी- ‘सोनम का केस भूल गया क्या’,पति ने की पुलिस को शिकायत

Wed, 09 Jul 2025 10:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 09 Jul 2025 10:35 PM IST
सार

दीपक साहू ने बताया कि उसका सात साल पहले विवाह हुआ था। दोनों को छह साल का एक लड़का भी है। शादी के एक साल बाद ही पत्नी का मकान मालिक से अफेयर शुरू हो गया। मैने पत्नी को मना किया, लेकिन वह नहीं मानी।

विज्ञापन
Indore: In Indore, wife threatens husband- 'Have you forgotten Sonam's case', husband complains to police
पति ने की पत्नी की शिकायत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने पति राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या करने वाली सोनम को लेकर अब धमकियां देने का मामला सामने आया है। इंदौर में एक पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि उसका पत्नी का मकान मालिक के साथ अफेयर चल रहा है। मुझे यह बात पता चली तो मैने दोनों का विरोध किया। इसके बाद पत्नी ने मुझे धमकी दी कि -‘सोनम का केस भूल गया क्या’। इस मामले में पति ने पुलिस थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

दीपक साहू ने बताया कि उसका सात साल पहले विवाह हुआ था। दोनों को छह साल का एक लड़का भी है। शादी के एक साल बाद ही पत्नी का मकान मालिक से अफेयर शुरू हो गया। मैने पत्नी को मना किया, लेकिन वह नहीं मानी।

विज्ञापन



हाल ही में जब फिर मैने दोनों के बीच चल रहे अफेयर का विरोध किया तो पत्नी ने मुझे धमकियां देना शुरू कर दी। मकान मालिक भी उसका साथ देता है। पत्नी ने मुझे कहा कि वह सोनम की तरह उसकी हत्या कर देगी। दीपक ने पुलिस अफसरों से कहा कि वह पत्नी व उसके प्रेमी से उसे जान का खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed