{"_id":"632de8e9120bd225fa0064b8","slug":"indore-husband-did-not-give-mobile-wife-hanged-herself","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: पति ने नहीं दिया मोबाइल तो पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: पति ने नहीं दिया मोबाइल तो पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस कर रही जांच
Fri, 23 Sep 2022 10:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 23 Sep 2022 10:44 PM IST
सार
इंदौर में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल मांग रही थी, नहीं देने पर नाराज हो गई थी। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल मांग रही थी, नहीं देने पर नाराज हो गई थी। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की छह साल पहले शादी हुई थी। उसकी ढाई साल की बेटी थी।
पुलिस के अनुसार घटना हीरानगर थाना क्षेत्र के मारुति नगर की है। 25 वर्षीय सुनीता पति जितेंद्र चौकसे ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। टीआई दिलीप पुरी ने बताया कि पति जितेन्द्र ने बताया कि सुनीता चलाने के लिए उसका मोबाइल मांग रही थी, काम होने से नहीं दिया। इससे वह नाराज थी। इसके बाद जब कमरे से बाहर निकला तो सुनीता ने बेटी कीर्ति को अपने साथ ले जाने के लिए कहा। वह बेटी को लेकर नीचे आ गया।
जितेंद्र ने बताया कि जब बेटी मां के पास जाने के लिए रोने लगी तो उसने अपने भाई ओमप्रकाश के हाथों बच्ची को सुनीता के पास भिजवाया पर सुनीता दरवाजा नहीं खोल रही थी। बाद में जितेंद्र और ओमप्रकाश ने दरवाजा तोड़ा तो सुनीता पंखे से लटकी थी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। गुरुवार रात पहुंची पुलिस ने कमरे की छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि सुनीता के मायके वाले लोग आने के बाद ही पीएम होगा। सुनीता के मायके पक्ष के लोग सीधी में रहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।