Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-forex-trading-fraud-mule-accounts-9-crore-scam-exposed

इंदौर: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 9 करोड़ ठगे, महाराष्ट्र के निवेशकों को भी फंसाया

Fri, 20 Nov 2026 04:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 20 Nov 2026 04:29 PM IST
सार

इंदौर में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। तुकोगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 9 करोड़ के लेनदेन का पता लगाया और 4 करोड़ 53 लाख रुपए फ्रीज किए हैं। गिरोह म्यूल खातों से रकम घुमाता था।

विज्ञापन
indore-forex-trading-fraud-mule-accounts-9-crore-scam-exposed
आमिर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में फॉरेक्स ट्रेडिंग के जरिए भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यह गिरोह निवेश के नाम पर पीड़ितों से अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवाता था और इसके बाद म्यूल बैंक खातों के माध्यम से पैसों का लेनदेन किया जाता था। गुरुवार को इस प्रकरण में तुकोगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में अब तक 9 करोड़ रुपए से अधिक के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है, वहीं पुलिस ने संबंधित खाते में जमा 4 करोड़ 53 लाख रुपए की राशि फ्रीज करवा दी है।
विज्ञापन


अलग-अलग शहरों से खाते में जमा हुए 9 करोड़ रुपए
तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र चौहान के अनुसार, राज्य साइबर सेल मुख्यालय तथा एनसीआरपी पोर्टल से पुलिस को म्यूल बैंक खातों से संबंधित महत्वपूर्ण डेटा प्राप्त हुआ था। जांच के दौरान आरोपी आमिर से जुड़े यूनियन बैंक खाते में करोड़ों रुपए के लेनदेन की पुष्टि हुई। यह बैंक खाता फीनिक्स इन्फिनेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संचालित किया जा रहा था, जिसमें देश के विभिन्न शहरों से लगभग 9 करोड़ रुपए जमा हुए थे। आरोपी के विरुद्ध महाराष्ट्र राज्य में भी 3 शिकायतें पंजीबद्ध हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खाते में मौजूद 4 करोड़ 53 लाख रुपए की रकम फ्रीज करवाई है।
विज्ञापन


सागर का निवासी है गिरफ्तार आरोपी
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी आमिर पुत्र मुन्ना खां सागर जिले के गोपालगंज क्षेत्र स्थित स्नेह नगर का रहने वाला है और वर्तमान में इंदौर के महालक्ष्मी नगर इलाके में निवास कर रहा था। पुलिस पूछताछ में आमिर ने मयूर शेख निवासी सिकंदराबाद कॉलोनी, खजराना का नाम भी उजागर किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आमिर के नाम से कंपनी चलाई जा रही थी, जबकि इस पूरे ठगी गिरोह का मुख्य सरगना दिल्ली में रह रहा है। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि इस गिरोह में सागर के कई युवा भी जुड़े हुए हैं और यह गिरोह नवलखा क्षेत्र से अपना दफ्तर संचालित कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 मोबाइल, 5 एटीएम कार्ड और लैपटॉप जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 3 मोबाइल, 5 एटीएम कार्ड, चेकबुक, लैपटॉप समेत अन्य सामग्री जब्त की है। जानकारी के अनुसार, निवेशकों की ओर से पहले भी कई शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। आरोप है कि कुछ लोगों ने वित्तीय लेनदेन के जरिए इन शिकायतों और जांच की प्रक्रिया को दबाने का प्रयास किया था। फिलहाल पुलिस गिरोह के फरार अन्य सदस्यों, संदिग्ध बैंक खातों और ठगी की रकम के पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed