फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fire in a chartered bus coming from Jhabua to Indore, passengers got off as soon as they smelled burni

Indore: झाबुआ से इंदौर आ रही चार्टर्ड बस में आग, जलने की बदबू आते ही उतर गए यात्री, बड़ा हादसा टला

Wed, 12 Mar 2025 06:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 12 Mar 2025 06:09 PM IST
सार

बस के चालक उमेश डामोर ने बताया कि  बस झाबुआ से इंदौर जाने के लिए निकली थी, तभी  बस के अंदर से जलने की बदबू आने लगी। बस रोकी और नीचे उतरकर देखा तो इंजन के हिस्से में आग दिखाई दी। आग पर पानी डालकर बुझाने की कोशिश की गई लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी।

विज्ञापन
Indore: Fire in a chartered bus coming from Jhabua to Indore, passengers got off as soon as they smelled burni
इंदौर आ रही बस में आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर राजगढ़ के समीप झाबुआ से इंदौर आ रही एक चार्टर्ड बस में बुधवार को अचानक आग लग गई। बस में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे। उन्हें आग लगते ही बस से उतार दिया गया। आग लगने की सूचना पर फायर वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। बस में आग की घटना के बाद फोरलेन पर दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान करीब एक किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार देखा गया।

विज्ञापन


बस के चालक उमेश डामोर ने बताया कि चार्टर्ड बस झाबुआ से इंदौर जाने के लिए निकली थी, तभी राजगढ़ के समीप बस के अंदर से जलने की बदबू आने लगी। बस रोकी और नीचे उतरकर देखा तो इंजन के हिस्से में आग दिखाई दी। आग पर पानी डालकर बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। इसी बीच बस में सवार यात्रियों को बस से उतार दिया था। थोड़ी ही देर में बस हर तरफ से जलने लगी और आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  सिंहस्थ के लिए 2000 करोड़, उद्योगों से तीन लाख नौकरियां; जानें लाडली बहनों के लिए क्या

विज्ञापन
विज्ञापन

चार्टर्ड बस में लगी आग लगने की घटना से फोरलेन किनारे स्थित ढाबों में अफरा-तफरी मच गई। फोरलेन के दोनों और वाहनो की कतार भी लग गई। आग लगने की सूचना पर राजगढ़ नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कुछ ही समय बाद नगर परिषद सरदारपुर की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी। फोरलेन के दोनों और वाहनों की लगी लंबी कतार से यातायात बाधित होने लगा। जिसे बाद में पुलिसकर्मियों ने बहाल करवाया। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि हल्का धुआं नजर आते ही चालक ने सभी यात्रियों को उतार दिया था और यात्रियों का सामान भी निकाल दिया था। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed