Indore: इंदौर के समीप स्कूल मेटाडोर में लगी आग, बच्चों को सुरक्षित निकाला
काले धुंए के कारण ड्रायवर को आगे का ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन वह पास ही निर्माणधीन काॅलोनी के खाली मैदान में मेटाडोर को ले गया। वहां मेटाडोर खड़ी कर दी। उस जगह पर बोरिंग भी था। लोगों ने बोरिंग से मेटाडोर में पानी डालना शुरू कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के समीप पंचडेहरिया में एक स्कूली मेटाडोर में आग लग गई। हादसे के समय उसमें बच्चे भी सवार थे। समय रहते बच्चों को मेटाडोर से सुरक्षित निकाला गया। डीजल टैंक के लीक होने के कारण मेटाडोर में आग लगी थी। उसका आगे का हिस्सा जलने लगा था। ड्रायवर को जैसे ही पता चला कि मेटाडोर में आग लगी है। उसने भी समझदारी का परिचय दिया और मेटाडोर को मैदान की तरफ ले गया, ताकि बच्चे सुरक्षित निकल सकें। लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया और आग बुझाने की कोशिश की गई। मेडाटोर का ज्यादातर हिस्सा आग की भेंट चढ़ गया।
ये खबर भी पढ़ें: Indore News: आईआईटी इंदौर ने बनाया नया उपकरण, आर्द्रभूमियों को प्रदूषण से बचाएगा
यह मेटाडोर धरमपुरी गांव के विकास पब्लिक स्कूल की है। स्कूल के बच्चे आसपास के गांवों में पढ़ते हैं। मेटाडोर उन्हें छोड़ने जा रही थी। पंचडेहरिया गांव में अचानक मेटाडोर के अगले हिस्से ने आग पकड़ ली। मेटाडोर में उस वक्त दस से ज्यादा बच्चे सवार थे।
काले धुंए के कारण ड्रायवर को आगे का ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन वह पास ही निर्माणधीन काॅलोनी के खाली मैदान में मेटाडोर को ले गया। वहां मेटाडोर खड़ी कर दी। वहां पर बोरिंग भी था। लोगों ने बोरिंग से मेटाडोर में पानी डालना शुरू किया। इस बीच ड्रायवर ने मेटाडोर का दरवाजा खोला और बच्चे उतरना शुरू करने लगे।
बच्चे मेटाडोर से उतरे, उसके बाद आग भी बढ़ना शुरू हो गई। दस मिनट बाद मेटाडोर के आगे का पूरा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन वह मौके पर पहुंचती, उससे पहले मेटाडोर पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद धरमपुरी चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
