फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: During interrogation, Iti told the police- I was friends with Bhupendra, never blackmailed him

Indore: पूछताछ में इति ने पुलिस से कहा- भूपेंद्र से दोस्ती थी, ब्लैकमेल कभी नहीं किया

Sat, 30 Aug 2025 10:06 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 30 Aug 2025 10:06 AM IST
सार

सुसाइड नोट व परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने इति तिवारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में इति ने बताया कि उसकी भूपेंद्र से दोस्ती थी। वह एक पार्टी के दौरान उसके पब में मिली थी।

विज्ञापन
Indore: During interrogation, Iti told the police- I was friends with Bhupendra, never blackmailed him
इति व भूपेंद्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

 पब संचालक भूपेंद्र रघुवंशी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मित्र इति तिवारी से पूछताछ की। वह शुक्रवार को थाने में वकील के माध्यम से पेश हुई थी। उधर पुलिस ने भूपेंद्र की पत्नी व परिजनों के बयान भी लिए है।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore: इंदौर के तालाबों में अब पर्याप्त पानी, पश्चिम क्षेत्र की जलापूर्ति वर्ष भर नहीं होगी प्रभावित

विज्ञापन

सुसाइड नोट व परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने इति तिवारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में इति ने बताया कि उसकी भूपेंद्र से दोस्ती थी। वह एक पार्टी के दौरान उसके पब में मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन



वह एक बडी कंपनी में एचआर मैनेजर है और पति भी मल्टीनेशनल कंपनी में जाॅब करते है। वे घर से सक्षम है। उसने भूपेंद्र को कभी ब्लैकमेल नहीं किया। इति अपने साथ अपने बैंक अकाउंट और उसमें हुए ट्रांजेक्शन की जानकारी भी साथ लाई थी और पुलिस को सौंपी।

 

इति की हरकतों का पता भूपेंद्र की पत्नी को भी था। पुलिस ने भूपेंद्र की पत्नी आरती व परिजनों के बयान लिए। उनका कहना है कि इति शातिर है। वह उसके डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करती थी। पैसों की डिमांड वाटसअप काॅल के जरिए करती थी।


लगातार फोन लगाने और इंदौर आने पर विवाद करने की वजह से भूपेंद्र तनाव में था। आपको बता दें कि इंदौर में पब संचालक भूपेंद्र ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर मंगलवार को आत्महत्या कर ली थी। उसके पास से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उसने इति तिवारी को जिम्मेदार बताया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed