Indore: इंदौर के तालाबों में अब पर्याप्त पानी, पश्चिम क्षेत्र की जलापूर्ति वर्ष भर नहीं होगी प्रभावित
इंदौर में अब तक 22 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। पिछले माह तक इंदौर प्रदेश के सबस कम बारिश वाले जिलों में सबसे उपर था, लेकिन अब आधा कोटा पूरा हो चुका है। इंदौर में मानूसन में 35 से 40 इंच बारिश होती है।
विस्तार
इंदौर और आसपास हो रही बारिश ने स्थानीय तालाबों से होने वाली जलापूर्ति की चिंता समाप्त कर दी है। शहर के चारो बड़े तालाबों में पर्याप्त पानी है। पश्चिम क्षेत्र की प्यास बुझाने वाला यशवंत सागर तालाब में लबालब हो चुका है। देर रात तालाब से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए एक गेट खोला गया था। उसे सुबह बंद कर दिया गया। यशवंत सागर तालाब में 17.5 फीट पानी है।
ये खबर भी पढ़ें: Indore: महाकाल गर्भगृह में वीआईपी के अलावा आम भक्तों को भी मिले प्रवेश, हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित
इस तालाब की क्षमता 18 फीट है। इसके अलावा बड़ी बिलावली तालाब भी भरने की स्थिति में है। इस तालाब में 15 फीट पानी है। तालाब से भंवरकुआ क्षेत्र में प्रतिदिन तीन से चार एमडलडी पानी सप्लाई होता है।
30 एमएलडी पानी होगा सालभर सप्लाई
इंदौर में अब तक 22 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। पिछले माह तक इंदौर प्रदेश के सबस कम बारिश वाले जिलों में सबसे उपर था, लेकिन अब आधा कोटा पूरा हो चुका है। इंदौर में मानूसन में 35 से 40 इंच बारिश होती है। अच्छी बारिश के कारण तालाबों का जलस्तर बढ़ जाता है। तालाब के आसपास के क्षेत्रों के बोरिंग वर्षभर पानी देते है। इंदौर का सबसे बड़े यशवंत सागर तालाब से अब पश्चिमी क्षेत्र में सालभर जलापूर्ति हो सकेगी।
तालाब से पांच टंकियां भरी जाती है। हर दिन 30 एमएलडी पानी लिया जाता है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में सीधी जलापूर्ति भी कराई जाती है। शुक्रवार को इंदौर में तो ज्यादा बारिश नहीं हुई, लेकिन महू में हुई तेज बारिश के कारण यशवंत सागर तालाब भर गया। शहर के बड़ा सिरपुर तालाब का जलस्तर 11.8 फीट और छोटा सिरपुर तालाब का जलस्तर 14.9 फीट और पिपलियापाला तालाब का जलस्तर 12.1 फीट है।
