फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Doctors scared of rats, food banned in wards in government hospital, cages bought

Indore: चूहों से घबराए डॉक्टर, इंदौर के तीन सरकारी अस्पतालों में वार्ड में भोजन करने पर रोक, खरीदे पिंजरे

Mon, 08 Sep 2025 06:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 08 Sep 2025 06:25 PM IST
सार

इंदौर में चूहों की समस्या जिला अस्पताल और एमटीएच कपाउंड अस्पताल में भी है। दोनो अस्पतालों में वार्डों में मरीजों के परिजनों के भोजन पर रोक लगा दी गई है। परिजन बचा हुआ भोजन डस्टबीन में डाल देते है। फिर उन्हें खाने के लिए चूहे आ जाते है। 

विज्ञापन
Indore: Doctors scared of rats, food banned in wards in government hospital, cages bought
चूहो ने पहुंचाया सीढ़ी को नुकसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमवाय में हुए चूहाकांड से इंदौर के दूसरे सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर घबराए हुए हैं। वे यह सतर्कता बरत रहे हैं कि उनके अस्पताल में इस तरह की घटना न हो जाए। इंदौर के पीसी सेठी अस्पताल, एमटीएच कंपाउंड अस्पताल और जिला अस्पताल में भी पेस्ट कंट्रोल कंपनियों को चूहे भागने के लिए कहा गया है। इसके अलावा चूहे पकड़ने वाले पिंजरे खरीदने के ऑर्डर भी दिए जा रहे हैं। एमवाय अस्पताल प्रबंधन ने भी नई एजेंसी की खोज शुरू कर दी है। इस कांड के बाद काम देख रही कंपनी से पेस्ट कंट्रोल का काम छिन लिया है। वहीं, जिला अस्पताल और एमटीएच कंपाउंड अस्पताल में भी है। दोनों अस्पतालों में वार्डों में मरीजों के परिजनों के भोजन पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: सलमान लाला की पोस्ट कर रहे 35 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR की तैयारी, इनमें कई युवतियां

विज्ञापन

परिजन बचा हुआ भोजन डस्टबीन में डाल देते है। फिर उन्हें खाने के लिए चूहे आ जाते हैं। अस्पतालों के डॉक्टर एनआईसीयू और बच्चों के वार्ड में खासतौर पर ध्यान रख रहे है। वहां चूहों को पकड़ने वाले पिंजरे भी लगाए गए हैं। एमवाय अस्पताल से भी चूहों को भगाने के लिए अभियान चलाने की योजना बनी है। परिसर के बगीचे और कच्ची मिट्टी वाले हिस्से में चूहों के बड़ी संख्या में बिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं आई अभी तक रिपोर्ट
एमवाय के चूहाकांड के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है। समिति अस्पताल का दौरा कर चुकी है और घटना की जानकारी भी जुटा चुकी है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। हालांकि, इस मामले में अब तक छह अफसरों को निलंबित किया जा चुका है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed