फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news gangster salman lala fake ids crime branch action

Indore News: सलमान लाला की पोस्ट कर रहे 35 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR की तैयारी, इनमें कई युवतियां

Mon, 08 Sep 2025 04:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 08 Sep 2025 04:41 PM IST
सार

Indore News: क्राइम ब्रांच ने 35 आईडी की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं साइबर टीम इन्हें हटाने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, लाला का नेटवर्क दुर्लभ कश्यप जैसा था और उसके प्रचार में शामिल युवतियों व परिचितों पर भी कार्रवाई तय है।

विज्ञापन
indore news gangster salman lala fake ids crime branch action
सलमान लाला - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला की सोशल मीडिया पर 70 से ज्यादा फर्जी आईडी सक्रिय हैं। यह खुलासा उसके चाचा जावेद ने उसकी मौत के बाद किया था। जावेद का कहना था कि लोगों ने ही सलमान को गैंगस्टर बना दिया। सोशल मीडिया पर उसकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी। मौत के बाद कई लोगों ने भड़काऊ पोस्ट और वीडियो डाले। अब क्राइम ब्रांच ने 35 फर्जी आईडी की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं साइबर टीम इन अकाउंट्स को हटवाने का काम कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: मोहम्मद साहब का जन्मदिन बना इंसानियत की मिसाल, 147 यूनिट रक्तदान से जुड़ी जिंदगियां
विज्ञापन


केस दर्ज करने की तैयारी
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि इस मामले में कुछ सोशल मीडिया अकाउंट चलाने वालों पर एफआईआर की तैयारी की जा रही है। 35 आईटी लिस्ट की गई हैं जो लगातार भड़काऊ पोस्ट डाल रही हैं। इन पर केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इन पर इंदौर बंद और धार्मिक माहौल बिगाड़ने जैसे पोस्ट डालने के आरोप हैं। हालांकि कई अकाउंट्स से आपत्तिजनक सामग्री हटवा दी गई है, लेकिन पहचान पूरी होने में समय लग सकता है। अधिकारियों ने साफ किया कि सलमान को हीरो बताने वाली युवतियों और उसके प्रचार में शामिल युवकों पर भी कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फरारी के दौरान मौत
क्राइम ब्रांच अधिकारियों के अनुसार, सलमान लाला एमडी ड्रग केस में फरार था। सूचना मिली थी कि वह जमानत के बाद अपने भाई को लेने स्कॉर्पियो से सागर पहुंचा है। क्राइम ब्रांच टीम जेल से ही उसके पीछे लगी थी। 30 अगस्त की रात करीब 2 बजे इंदौर-सीहोर हाईवे पर एक तालाब के पास उसने गाड़ी रोकी। तभी पुलिस उसे पकड़ने उतरी, लेकिन सलमान ने अंधेरे में छलांग लगा दी। पुलिस को लगा कि वह भाग गया, लेकिन दो दिन बाद 31 अगस्त को उसका शव तालाब से बरामद हुआ।

दुर्लभ कश्यप जैसा नेटवर्क
सलमान लाला ने उज्जैन के कुख्यात बदमाश दुर्लभ कश्यप की तरह सोशल मीडिया नेटवर्क खड़ा कर रखा था। उसके परिचित युवक-युवतियां करीब दो दर्जन फर्जी आईडी चलाते थे। इनमें सलमान को गैंगस्टर बताने और पुलिस कस्टडी के वीडियो शेयर किए जाते थे। क्राइम ब्रांच ने दो साल पहले भी ऐसी कार्रवाई की थी और उसके साथियों को पकड़कर कई फर्जी आईडी डिलीट कराई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed