फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Distance from Bhagirathpura in Indore - relatives don't come home, they even shy away from meeting.

Indore: इंदौर के भागीरथपुरा से दूरी- रिश्तेदार घर नहीं आते, मिलने से भी कतराते है

Thu, 08 Jan 2026 07:01 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 08 Jan 2026 07:01 AM IST
सार

भागीरथपुरा में हुई मौतों और बीमारी की दहशत अब लोगों के रिश्तों और काम-धंधे पर भारी पड़ने लगी है। शहर के दूसरे इलाकों में रहने वाले रिश्तेदारों और दोस्तों ने दूरी बना ली है, और जो लोग आते भी हैं वे बस्तीवालों के यहां पानी पीने तक से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन
Indore: Distance from Bhagirathpura in Indore - relatives don't come home, they even shy away from meeting.
मिनरल वाॅटर से चाय बनाते दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के भागीरथपुरा में बीते दिनों हुई 18 मौतों और डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों के बीमार होने का खौफ अब इलाके की सीमाओं को लांघकर रिश्तों और कारोबार तक पहुंच गया है। कल तक जो रिश्तेदार और दोस्त भागीरथपुरा की तंग गलियों में आत्मीयता के साथ आते थे, अब उन्होंने बस्ती के लोगों से दूरी बना ली है। बस्तीवालों का कहना है कि महामारी के बाद बस्ती को लेकर बने माहौल ने दूरी पैदा कर दी है।

विज्ञापन

 

क्षेत्र के रहवासी नीलेश पाल बताते हैं कि रिश्तेदारों ने आना-जाना लगभग बंद कर दिया है। अगर कोई जरूरी काम से आता भी है, तो घर के बाहर से ही बात करके निकल जाता है। बस्ती में रहने वाले शिवांग स्टूडेंट है। वे बताते है कि दूसरे इलाकों में रहने वाले दोस्त अब सिर्फ फोन पर ही हालचाल पूछ लेते हैं। हमें ऐसा महसूस कराया जा रहा है जैसे पूरा भागीरथपुरा ही संक्रमित हो गया हो। जो यहां सर्वे के लिए आ रहे है, लाइनों को ठीक कर रहे है। वे भी पानी की बोतल लेकर आते हैं और चाय-नाश्ते के लिए भी बस्ती से दूर जाते है। कुछ लोग अफवाह भी फैलाते है। इस पर रोक लगना चाहिए।

विज्ञापन

 

उधर बस्ती में सब्जी, फल बेचने वालों पर भी बस्ती में फैली बीमारी का असर पड़ा है। बस्ती में सब्जी बेचने वाले और चाय-नाश्ते की होटल चलाने वाले दुकानदार अब ग्राहकों की राह ताक रहे हैं। पहले जो लोग मुख्य सड़क से गुजरते समय रुककर सब्जियां खरीद लिया करते थे या होटलों पर नाश्ता करते थे, वे अब संक्रमित होने के डर से सीधे निकल जाते हैं। दूसरी बस्तियों से आने वाले ग्राहकों की संख्या में भारी कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed