Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-dhar-road-district-hospital-child-healthcare-expansion

खुशखबरी: जिला अस्पताल में शुरू हुई कई आधुनिक सुविधाएं, मां और नवजात को एक साथ मिलेगा बेहतर इलाज

Tue, 10 Nov 2026 06:26 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 10 Nov 2026 06:26 AM IST
सार

जिला अस्पताल में बच्चों और नवजातों के बेहतर इलाज के लिए 30 बेड की गहन चिकित्सा व्यवस्था शुरू कर दी गई है, जिसमें 20 बेड का एसएनसीयू और 10 बेड का पीआईसीयू शामिल है। 10 बेड की एमएनसीयू यूनिट भी शुरू की जा रही है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
indore-dhar-road-district-hospital-child-healthcare-expansion
जिला अस्पताल का वार्ड। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

धार रोड स्थित जिला अस्पताल में प्रसूति सेवाएं शुरू होने के बाद अब बच्चों के इलाज की सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल में नवजात और गंभीर बीमार बच्चों के लिए 30 बेड की गहन चिकित्सा व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसमें 20 बेड का विशेष नवजात शिशु देखभाल केंद्र और 10 बेड का बाल चिकित्सा गहन चिकित्सा केंद्र शामिल है। अब 10 बेड की मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट भी शुरू की जा रही है। इसमें मां और नवजात को साथ रखकर उपचार दिया जाएगा। इसके पूरी तरह शुरू होने के बाद बच्चों के उपचार के लिए अस्पताल में कुल 40 बेड की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन


अक्टूबर के महीने अस्पताल में 200 से अधिक प्रसव हुए, जिनमें 47 सिजेरियन थे। प्रसूति विभाग में करीब 100 बेड की व्यवस्था है। अब शिशु रोग विभाग में भी गंभीर बच्चों के उपचार की सुविधा बढ़ने से मरीजों की दूसरे अस्पतालों पर निर्भरता कम करने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


नवजातों के इलाज के लिए जुटाए जा रहे आधुनिक उपकरण
शिशु उपचार इकाइयों के लिए जरूरी उपकरणों की व्यवस्था भी की जा रही है। इनमें रेडिएंट वार्मर, फोटोथैरेपी यूनिट, नवजात लैरिंगोस्कोप, बेबी वेट मशीन, ऑक्सीजन हुड, नवजात पल्स ऑक्सीमीटर और बबल सी-पैप जैसे महत्वपूर्ण उपकरण शामिल हैं। रेडिएंट वार्मर से नवजात का शरीर गर्म रखा जाता है, फोटोथैरेपी यूनिट पीलिया के उपचार में बेहद उपयोगी होती है, जबकि बबल सी-पैप सांस लेने में परेशानी वाले नवजातों को श्वसन संबंधी सहायता प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सीजन लाइन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का काम जारी
विशेष नवजात शिशु देखभाल केंद्र और बाल चिकित्सा गहन चिकित्सा केंद्र शुरू हो चुके हैं, लेकिन ऑक्सीजन लाइन सहित कुछ जरूरी व्यवस्थाओं का काम अभी बाकी है। अस्पताल को 300 बेड तक विस्तारित करने की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। इसके लिए पीआईपी की स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण संबंधी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. भूपेंद्र शेखावत ने जानकारी दी है कि दोनों इकाइयों के 30 बेड शुरू हो चुके हैं और अब मां व नवजात को साथ रखने के लिए 10 बेड की नई यूनिट शुरू की जा रही है।


15 जुलाई को हुआ था लोकार्पण, चरणबद्ध तरीके से बढ़ रही हैं स्वास्थ्य सेवाएं
15 जुलाई 2026 को धार रोड स्थित 300 बिस्तर वाले नए जिला अस्पताल भवन का लोकार्पण किया गया था। इस नए भवन को लगभग 83 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसके बाद 17 जुलाई को अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की गईं। पहले दिन ओपीडी में 462 मरीजों का पंजीयन हुआ था, जबकि 13 मरीजों की एमआरआई और 4 बच्चों का टीकाकरण किया गया था। शुरुआत में 130 बेड उपलब्ध थे और शेष 170 बेड की व्यवस्था किए जाने की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed