फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: DGP said- Educational institutions have been asked to appoint nodal officers to prevent cases of love

Indore: डीजीपी ने कहा- लव जिहाद के मामले रोकने के लिए शैक्षणिक संस्थानों को नोडल अधिकारी रखने को कहा है

Sun, 29 Jun 2025 06:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 29 Jun 2025 06:12 PM IST
सार

डीजीपी ने कि डायल-100 सेवा को अधिक मजबूत किया जा रहा है। 15 अगस्त से नए वाहनों के साथ इस सेवा को नए सिरे से लागू किया जा रहा है। डीजीपी ने तेजाजी नगर थाने में क्यूआर कोड का अनावरण भी किया।

विज्ञापन
Indore: DGP said- Educational institutions have been asked to appoint nodal officers to prevent cases of love
डीजीपी ने ली इंदौर में बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना रविवार को इंदौर आए। उन्होंने पुलिस नियंत्रण कक्ष में पुलिस अफसरों के साथ बैठक की और अपराधों की रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी अफसरों से चर्चा की। डीजीपी मकवाना ने मीडिया से चर्चा में कहा कि लव जिहाद के मामलों को रोकने के लिए गर्ल्स हॉस्टल, काॅलेज, शैक्षणिक संस्थानों के साथ बैठकें की जा रही हैं। शिक्षा संस्थानों को ऐसे मामले रोकने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि डॉयल-100 सेवा को अधिक मजबूत किया जा रहा है। 15 अगस्त से नए वाहनों के साथ इस सेवा को नए सिरे से लागू किया जा रहा है। डीजीपी ने तेजाजी नगर थाने में क्यूआर कोड का अनावरण भी किया। इसके माध्यम से जनता थाने की कार्यप्रणाली का फीडबैक दे सकेगी। डीजीपी ने इस मौके पर कहा कि इससे पुलिस की कार्यप्रणाली मजबूत होगी। डीजीपी का पुलिस नियंत्रण कक्ष में  इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


थानों के पुलिसकर्मियों के होंगे तबादले
डीजीपी ने कहा कि जिन थानों में वर्षों से पुलिसकर्मी जमे हुए हैं, उनके तबादले दूसरे थानों में किए जाएं। इसके अलावा बीट पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी बदला जाएगा। ज्यादातर जिलों में यह काम हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed