Indore: जानलेवा कफ सिरप- इंदौर की रिटेल-होलसेल दुकानों पर मारे छापे,सिरप के सैंपल लिए
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इंदौर के दवा बाजार, गीता भवन, जावरा कपाउंड की मेडिकल दुकानों पर छापे मारे और कफ सिरप के सैंपल लिए। जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग टीमें बनाई है। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से हुए बच्चों की मौत के बाद प्रदेश सरकार सर्तकता बरत रही है। जिन कफ सिरप के पीने से बच्चों की मौत हुई है। उसे सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है। इंदौर में उस कंपनी का कफ सिरप नहीं मिला, लेकिन दूसरे कफ सिरपों को लेकर भी अब विभाग कोई जोखिम नहीं लेना चाहता है।
ये खबर भी पढ़ें: Indore News: दो बेटियों के पिता ने लगाई फांसी, बैंक वालों ने धमकाया, हंसता-खेलता परिवार उजड़ा
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इंदौर के दवा बाजार, गीता भवन, जावरा कपाउंड की मेडिकल दुकानों पर छापे मारे और कफ सिरप के सैंपल लिए। जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग टीमें बनाई है। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। व्यापारियों से भी कहा गया कि वे रिपोर्ट आने तक कफ सिरप की सप्लाई से बचे।
इंदौर शहर में भी दवा कंपनियों के बड़े डीलर और स्टाकिस्ट है। इंदौर से कई शहरों में दवाएं सप्लाई होती है। प्रशासन ने यह पता लगाया था कि प्रतिबंधित किए गए कफ सिरप का स्टाॅक इंदौर में तो नहीं है, लेकिन यहां वह सिरप नहीं आया। कलेक्टर ने कहा कि प्रतिबंधित ड्रग्स वाला कफ सिरप यदि डाॅक्टरों ने मरीजों को लिखा तो प्रकरण दर्ज किए जाएंगे। सोमवार को विभाग के अफसरों को कहा गया था कि वे दवा की दुकानों पर भी जांच कर यह सुनिश्चित करें कि स्टाॅक में रखे गए कफ सिरप की क्या स्थिति है। इसके बाद विभाग मेडिकल दुकानों पर पहुंचा।
