फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: City's sanitation system back on track after three days; garbage collection vehicles reached doorsteps

इंंदौर : तीन दिन बाद शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर, गाडि़यां कचरा लेने पहुंची घरों तक

Thu, 08 Oct 2026 02:28 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 08 Oct 2026 02:28 PM IST
सार

तीन दिन की हड़ताल के बाद इंदौर की सफाई व्यवस्था शुक्रवार सुबह पटरी पर लौट आई। घर-घर कचरा संग्रहण के लिए वाहन निकलते ही बड़ी मात्रा में जमा कचरा उठाया गया और दोपहर तक शहर की सड़कें व गलियाँ फिर साफ नजर आने लगीं।

विज्ञापन
Indore: City's sanitation system back on track after three days; garbage collection vehicles reached doorsteps
इंदौर की सफाई व्यवस्था तीन दिन बाद बहाल - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर की सफाई व्यवस्था तीन दिन बाद बहाल हो गई और शहर पहले जैसा साफ दिखाई दिया। शहरवासियों ने भी तीन दिन तक कचरा घरों में ही रखा और जब घर-घर कचरा संग्रहण करने के लिए गाड़ियाँ पहुँचीं तो वे आम दिनों की तुलना में ज्यादा जल्दी भर गईं।

विज्ञापन

 

इस कारण कचरा संग्रहण का काम दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। बुधवार शाम को कलेक्टर शिवम वर्मा और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने सफाई संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनकी मांगों पर चर्चा की। संगठनों का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट ने सफाईकर्मियों को लेकर जो आदेश दिए हैं, उनका पालन होना चाहिए। कुछ पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि जिस संगठन ने हड़ताल की घोषणा की थी, उसे कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है। हड़ताल के पीछे कांग्रेस नेता हैं। शाम को हुई बैठक के बाद सफाईकर्मी शुक्रवार सुबह काम पर लौटे और शहर की सफाई की।

विज्ञापन

 

तीन दिन सफाई नहीं होने के कारण शहर में काफी कचरा सड़कों और गलियों में जमा हो गया था, लेकिन शहरवासियों ने भी सब्र रखा। जो कचरा घरों से निकल रहा था, उसे तीन दिन तक यहाँ-वहाँ नहीं फेंका। गुरुवार सुबह जब डोर-टू-डोर कलेक्शन के लिए वाहन घरों तक पहुँचे तो वे जल्दी भर रहे थे। कचरा ट्रांसफर स्टेशनों पर भी आम दिनों की तुलना में दोगुना कचरा पहुँचा। दोपहर तक शहर पूरी तरह साफ नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर पहुँचे बस्ती में

गुरुवार सुबह छह बजे मेयर पुष्यमित्र भार्गव वाल्मीकि बस्ती पहुँचे। उन्होंने सफाई मित्रों से मुलाकात की और उनकी मांगों को भी जाना। मेयर ने कहा कि सफाई मित्र पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपना काम करते रहें। पूरा इंदौर उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम सफाई मित्रों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए लगातार काम करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed