फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: CHL Care Hospital's registration will be cancelled, Health Department issues notice

Indore: सीएचएल केयर अस्पताल का पंजीयन होगा निरस्त, स्वास्थ्य विभाग ने दिया नोटिस

Fri, 29 May 2026 09:45 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 29 May 2026 09:45 PM IST
सार

इंदौर में स्वास्थ्य विभाग की जांच में सीएचएल केयर अस्पताल और यूनीवर्सल हॉस्पिटल एंड केयर सेंटर में कई  अनियमितताएं सामने आई हैं।  दस्तावेजों और चिकित्सा सेवाओं में खामियां मिलने पर सीएचएल अस्पताल को पंजीयन निरस्तीकरण का नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
Indore: CHL Care Hospital's registration will be cancelled, Health Department issues notice
विभाग ने दो अस्पतालों पर लिया एक्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के सीएचएल केयर अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां मिलीं। इन्हें आधार बनाते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  ने पंजीयन निरस्त करने का नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हसानी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ओपीडी, इमरजेंसी विभाग, फार्मेसी विभाग, कार्डियक एवं न्यूरो सर्जरी, पैथोलॉजी एवं ब्लड बैंक, तथा बिल्डिंग मेंटेनेंस से संबंधित दस्तावेजों में कई कमियां पाई गईं। अधिकारियों ने इन्हें गंभीर मानते हुए अस्पताल को नोटिस जारी किया है। अस्पताल प्रबंधन को जवाब प्रस्तुत करने का अवसर भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

इसके अलावा, स्कीम नंबर-54 स्थित यूनीवर्सल हॉस्पिटल एंड केयर सेंटर में भी कई अनियमितताएं पाई गईं। सेंटर की सोनोग्राफी मशीन सील कर दी गई।पिछले दिनों मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने टीम गठित कर यूनीवर्सल हॉस्पिटल एंड केयर सेंटर का निरीक्षण कराया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्पताल में डॉ. अर्पित जैन एवं डॉ. सचिन भटेले अपंजीकृत चिकित्सक के रूप में ईको संबंधी कार्य कर रहे थे। इसके बाद शुक्रवार को डॉ. कल्पना भटनागर और दीपमाला बमने ने पीसीपीएनडीटी दल को मौके पर भेजकर सेंटर में स्थित सभी सोनोग्राफी मशीनों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा, पीसीपीएनडीटी प्रमाणपत्र के नवीनीकरण पर भी रोक लगा दी गई है। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया तथा अपंजीकृत चिकित्सकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed