{"_id":"68abd934d53e2fe82f09791f","slug":"indore-chirag-had-called-vivek-from-bhind-to-indore-for-business-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: चिराग ने ही भिंड से कारोबार के लिए इंदौर बुलाया था विवेक को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: चिराग ने ही भिंड से कारोबार के लिए इंदौर बुलाया था विवेक को
Mon, 25 Aug 2025 09:02 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 25 Aug 2025 09:02 AM IST
सार
चिराग ने 12 साल पहले विवेक को भिंड से इंदौर बुलाया था और कारोबार में अपना साझेदार बनाया था। पहले वह अपने भाइयों के साथ ग्वालियर में कारोबार करता था। हत्या के बाद भिंड व ग्वालियर में रहने वाले परिवार के लोग भी गायब है।
विज्ञापन
चिराग जैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने व्यापारिक साझेदार चिराग जैन की हत्या करने वाले विवेक जैन का दो दिन बाद भी पुलिस को कुछ पता नहीं चला। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाई हैं। पुलिस को आशंका है कि विवेक भिंड की तरफ भागा होगा। वह अपने मोबाइल भी हत्या के बाद चिराग जैन के फ्लैट पर छोड़ गया था।
हत्या के बाद वह अपनी कार बायपास पर छोड़ कर भाग गया। अफसरों को आशंका है कि वह बस या किसी टैक्सी से भागा है। पुलिस बायपास के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से यह पता लगा रहे है कि उसने कार कब रखी। उसके जरिए उस वक्त वहां से गुजरने वाली बसों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने विवेक पर दस हजार का इनाम भी घोषित किया है।
तनाव में था विवेक
विवेक की पत्नी से पुलिस को बताया कि विवेक साझेदारी टूटने के बाद से ही तनाव में था। वह हर हाल में कर्ज से मुक्त होकर अपनी प्रापर्टी बैंक से छुड़ाना चाहता था। इस कारण वह बार बार चिराग से विवाद करने लगा था। फोन पर भी अक्सर धमकियां देता था। चिराग ने विवेक और उसके परिवार वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की तैयारी भी की थी।
विज्ञापन
चिराग ने भी बुलाया था भिंड से विवेक को
चिराग ने भी 12 साल पहले विवेक को भिंड से इंदौर बुलाया था और कारोबार में अपना साझेदार बनाया था। पहले वह अपने भाइयों के साथ ग्वालियर में कारोबार करता था। हत्या के बाद भिंड व ग्वालियर में रहने वाले परिवार के लोग भी गायब है।

चिराग की पत्नी ने आरोपी विवेक के पिता और भाई पर भी आरोप लगाए है। उनके खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। विवेक के पिता और भाई भी चिराग को प्रताडि़त करते है। हत्या के बाद से भाई और पिता भी फरार है।