फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chirag had called Vivek from Bhind to Indore for business

Indore: चिराग ने ही भिंड से कारोबार के लिए इंदौर बुलाया था विवेक को

Mon, 25 Aug 2025 09:02 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 25 Aug 2025 09:02 AM IST
सार

चिराग ने 12 साल पहले विवेक को भिंड से इंदौर बुलाया था और कारोबार में अपना साझेदार बनाया था। पहले वह अपने भाइयों के साथ ग्वालियर में कारोबार करता था। हत्या के बाद भिंड व ग्वालियर में रहने वाले परिवार के लोग भी गायब है। 

विज्ञापन
Indore: Chirag had called Vivek from Bhind to Indore for business
चिराग जैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने व्यापारिक साझेदार चिराग जैन की हत्या करने वाले विवेक जैन का दो दिन बाद भी पुलिस को कुछ पता नहीं चला। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाई हैं। पुलिस को  आशंका है कि विवेक भिंड की तरफ भागा होगा। वह अपने मोबाइल भी हत्या के बाद चिराग जैन के फ्लैट पर छोड़ गया था।
विज्ञापन



 हत्या के बाद वह अपनी कार बायपास पर छोड़ कर भाग गया। अफसरों को आशंका है कि वह बस या किसी टैक्सी से भागा है। पुलिस बायपास के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से यह पता लगा रहे है कि उसने कार कब रखी। उसके जरिए उस वक्त वहां से गुजरने वाली बसों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने विवेक पर दस हजार का इनाम भी घोषित किया है।
विज्ञापन



तनाव में था विवेक
विवेक की पत्नी से पुलिस को बताया कि विवेक साझेदारी टूटने के बाद से ही तनाव में था। वह हर हाल में कर्ज से मुक्त होकर अपनी प्रापर्टी बैंक से छुड़ाना चाहता था। इस कारण वह बार बार चिराग से विवाद करने लगा था। फोन पर भी अक्सर धमकियां देता था। चिराग ने विवेक और उसके परिवार वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की तैयारी भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिराग ने भी बुलाया था भिंड से विवेक को


चिराग ने भी 12 साल पहले विवेक को भिंड से इंदौर बुलाया था और कारोबार में अपना साझेदार बनाया था। पहले वह अपने भाइयों के साथ ग्वालियर में कारोबार करता था। हत्या के बाद भिंड व ग्वालियर में रहने वाले परिवार के लोग भी गायब है। 

चिराग की पत्नी ने आरोपी विवेक के पिता और भाई पर भी आरोप लगाए है। उनके खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। विवेक के पिता और भाई भी चिराग को प्रताडि़त करते है। हत्या के बाद से भाई और पिता भी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed