फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister inaugurated the new center of Chacha Nehru Hospital, appreciated public participation

Indore: चाचा नेहरू अस्पताल के नए केंद्र का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री ने, जनभागीदारी को सराहा

Fri, 16 May 2025 10:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 16 May 2025 10:36 PM IST
सार

सीएम यादव ने पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री को अफसरों ने जानकारी दी और कहा कि आठ करोड़ रुपये की लागत से दो चरणों में अस्पताल का कायाकल्प किया जा रहा है। यह राशि सामाजिक संगठन, दानदाता के माध्यम से जुटाई गई है।

विज्ञापन
Indore: Chief Minister inaugurated the new center of Chacha Nehru Hospital, appreciated public participation
यूनिट का लोकार्पण किया सीएम ने। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के चाचा नेहरू अस्पताल में बनी अनुसंधान यूनिट का शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुभारंभ किया। वे रात को अस्पताल पहुंचे। उन्हें बताया गया कि अस्पताल में जानभागीदारी से आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं जुटाई जा रही हैं।

विज्ञापन


इससे जुड़ी खबर पढ़ें: मंत्री शाह पर कब होगी कार्रवाई: कांग्रेस के सवालों पर बोले सीएम मोहन यादव, न्यायालय के आदेश का हो रहा पालन

विज्ञापन

सीएम यादव ने पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री को अफसरों ने जानकारी दी और कहा कि आठ करोड़ रुपये की लागत से दो चरणों में अस्पताल का कायाकल्प किया जा रहा है। यह राशि सामाजिक संगठन, दानदाता और क्रेडाई व अन्य सीएसआर फंड के माध्यम से जुटाई गई है। चिकित्सालय का कायाकल्प दो चरणों में किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण का पूर्ण किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कायाकल्प के तहत वातानुकूलित वार्ड्स, पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू), हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू), सीवियर मालन्यूट्रीशन ट्रीटमेंट यूनिट (एसएमटीयू), एक्स रे कक्ष, मॉड्यूलर किचन और शौचालय बनाए गए है। जिससे बच्चों के उपचार के दौरान अनुकूल वातावरण बनाने में मदद होगी।

पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के निवास पर पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री मोहन यादव पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के पलसीकर कॉलोनी स्थित निवास पर भी पहुंचे और उनके बेटे गगन वर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने गगन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और विधायक गोलू शुक्ला भी मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed