फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   When will action be taken against Minister Shah: CM Mohan Yadav said on Congress's questions, court's order is

मंत्री शाह पर कब होगी कार्रवाई: कांग्रेस के सवालों पर बोले सीएम मोहन यादव, न्यायालय के आदेश का हो रहा पालन

Thu, 15 May 2025 08:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 15 May 2025 08:50 PM IST
सार

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह विपक्ष के निशाने पर हैं। हालांकि, इस मामले में भाजपा या राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार सरकार पर हमलावर है और मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक बड़ा बयान सामने आया है।

विज्ञापन
When will action be taken against Minister Shah: CM Mohan Yadav said on Congress's questions, court's order is
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी करने के बाद प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। इस मामले में अब तक भाजपा या राज्य सरकार की ओर से कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं की गई है। कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार सरकार पर हमलावर है और इस्तीफे की मांग कर रही है। इसी बीच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। गुरुवार को भोपाल में तिरंगा यात्रा के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार पूरी तरह से न्यायालय के निर्देशों का पालन कर रही है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका जो आदेश देती है, हम उसका यथायोग्य पालन करते हैं। आगे भी जो निर्देश मिलेगा, हम उसी अनुसार कार्य करेंगे। सीएम ने कर्नाटक के दागी मंत्रियों द्वारा भी इस्तीफा नहीं देने का जिक्र कर कांग्रेस पर पलटवार किया। 

विज्ञापन


सीएम का कांग्रेस पर निशाना 
कांग्रेस द्वारा विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास नैतिकता का कोई आधार नहीं है। कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार में कांग्रेस के कई मंत्रियों पर मुकदमे चल रहे थे, तब क्या उन्होंने इस्तीफे दिए थे? कांग्रेस केवल बातें करना जानती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विजय शाह के बयान से चौतरफा घिरी भाजपा, प्रदेश संगठन की रिपोर्ट पर केंद्रीय नेतृत्व ले सकता है कठोर फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल सीएम रहते जेल गए थे
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव में केजरीवाल के साथ मिलकर प्रचार किया, "वो मुख्यमंत्री रहते हुए जेल गए, तब कांग्रेस कहां थी? कांग्रेस को बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने बेशर्मी की हर सीमा पार की है।"



ये भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव ने लिया विकास कार्यों का जायजा, विजय शाह पर पूछे गए सवाल को टाल गए

क्या इस्तीफा देंगे विजय शाह?
विजय शाह के मंत्री पद से इस्तीफे को लेकर मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार अदालत के निर्देशों पर चल रही है। न्यायालय जो कहेगा, उसी के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। बता दें, मंत्री विजय शाह ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद देशभर में विवाद खड़ा हो गया। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन अब तक कोई सख्त राजनीतिक कार्रवाई नहीं हुई है। इस मुद्दे पर भाजपा की चुप्पी और कांग्रेस के आक्रामक रुख के बीच अब सबकी नजरें केंद्रीय नेतृत्व और न्यायालय के अगले कदम पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed