फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bike rally taken out from BRTS bus lane to improve traffic

Indore: ट्रैफिक सुधार के लिए बीआरटीएस की बस लेन से निकाल दी बाइक रैली

Sun, 27 Jul 2025 07:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 27 Jul 2025 07:59 PM IST
सार

विजय नगर चौराहे से कुछ दूरी तक रैली बीआरटीएस की बस लेन में निकली। इसके बाद फिर रैली वाहन मिक्स लेन में गई।रैली का समापन राजीव गांधी चौराहे पर किया गया। रैली के लिए बस लेन के उपयोग की दिनभर चर्चा रही। 

विज्ञापन
Indore: Bike rally taken out from BRTS bus lane to improve traffic
बस लेन में बाइक रैली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के ट्रैफिक सुधार के लिए ट्रैफिक मित्र अभियान के तहत विजय नगर चौराहा से राजीव गांधी सर्कल तक बाइक रैली निकाली, लेकिन शुरुआत में रैली में शामिल बाइकें बीआरटीएस की बस लेन में घुस गई,जबकि बीआरटीएस पर चलने वाले वाहन चालक अभी भी इस लेन का उपयोग नहीं कर रहे है। बस लेन में बाइक रैली निकालने की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

 

स्वच्छता में महागुरु बनने के बाद नगर निगम ने शहर के ट्रैफिक सुधार का अभियान हाथ में लिया हैै। इसके तहत रविवार को बाइक रैली आयोजित की गई थी। मेयर पुष्य मित्र भार्गव, विधायक रमेश मैंदोला सहित अन्य जनप्रतिनिधि बाइक पर सवार होकर निकले। विजय नगर चौराहे से कुछ दूरी तक रैली बीआरटीएस की बस लेन में निकली। इसके बाद फिर रैली वाहन मिक्स लेन में गई।

विज्ञापन

 

रैली का समापन राजीव गांधी चौराहे पर किया गया। रैली के लिए बस लेन के कुछ हिस्से के उपयोग पर मेयर का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। आपको बता दें कि बीआरटीएस की बस लेन को हटाने के निर्देश हाईकोर्ट दे चुका है, लेकिन अभी तक लेन हट नहीं पाई है। कुछ दिनों पहले कार व अन्य वाहन बस लेन में से निकलने लगे थे, लेकिन चालान बनने के बाद फिर वाहन चालकों ने बस लेन का उपयोग बंद कर दिया। अभी बस लेन में आई बसों का संचालन हो रहा हैै। कोर्ट ने पूर्व में बस लेन के उपयोग के लिए आई बसों के अलावा एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों के निकलने की अनुमति दे रखी है। कुछ दिनों पहले एक वीआईपी का काफिला भी बस लेन से निकला था।   

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नशे के विरोध में दौड़े धावक

नशे के खिलाफ इंदौर पुलिस के आव्हान पर रविवार को शहर के धावक सड़कों पर दौड़ें। यह मैराथन नेहरू स्टेडियम से राजीव गांधी प्रतिमा चौराहे तक चली। रैली में शामिल धावकों ने बाद में शहर को नशे से मुक्त करने का संकल्प भी लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed