फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bhakt Sadan built in Khajrana temple of Indore, 21 rooms and dormitory built in the temple premises

Indore: इंदौर के खजराना मंदिर में बना भक्त सदन, 21 रुम और डाॅरमेट्री बनी मंदिर परिसर में

Fri, 18 Apr 2025 08:27 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 18 Apr 2025 08:27 AM IST
सार

आठ साल पहले मंदिर में नगर निगम ने रैन बसेरा बनाया था, लेकिन उसमें गरीब वर्ग के परिवार ज्यादा रुकते थे। मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए कोई व्यवस्था वहां नहीं थी। पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि अब भक्त सदन में रुकने की व्यवस्था भी मंदिर समिति कर रही है। 

विज्ञापन
Indore: Bhakt Sadan built in Khajrana temple of Indore, 21 rooms and dormitory built in the temple premises
खजराना मंदिर में भक्तों के रुकने की सुविधा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना मंदिर में अब भक्त रुक भी सकेंगे। मंदिर परिसर में भक्तों के रहने के लिए 21 रूम और 9 डाॅरमेट्री तैयार की गई है। इस भवन में 72 व्यक्ति रुक सकेंगे । तीन सालों से इसका निर्माण किया जा रहा था। भक्तों के द्वारा ही इसे तैयार किया गया है। इस भवन का नामकरण सुठीबाई छावछरिया भक्त सदन रखा गया है। फिलहाल कक्षों को मंदिर परिसर में आकर भी बुक कराया जा सकता है। भविष्य में आनलाइन बुकिंग सुविधा भी रहेगी।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें:  इंदौर के फाइन आर्ट काॅलेज के अवशेष बने कैनवास, पूर्व छात्रों ने कलाकृतियां बनाकर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

 

महाराष्ट्र और गुजरात के कई मंदिरों में भक्तों के रुकने के लिए भक्त सदन या निवास बनाए जाते है। जहां कम दामों में भक्त रूक कर मंदिर दर्शन कर सकते है। अभी तक इंदौर के किसी मंदिर में इस तरह की व्यवस्था नहीं थी, जबकि इंदौर के खजराना मंदिर में मध्य प्रदेश के अलावा दूसरे शहरों के भक्त भी दर्शन के लिए आते हैै। इस मंदिर में भी भक्तों के रुकने के इंतजाम नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन



आठ साल पहले मंदिर में नगर निगम ने रैन बसेरा बनाया था, लेकिन उसमें गरीब वर्ग के परिवार ज्यादा रुकते थे। मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए कोई व्यवस्था वहां नहीं थी। खजराना मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि अब भक्त सदन में रुकने की व्यवस्था भी मंदिर समिति कर रही है। कक्षों में पंखे और कूलर की व्यवस्था भी की गई है।

 

इसके अलावा प्रवचन हाॅल भी भक्त बुक करा सकते है और मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन कराए जा सकते है। प्रवचन हाॅल में एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यह हाॅल स्कूलों के आयोजनों के लिए भी दिया जा सकेगा। आपको बता दे कि इंदौर के खजराना मंदिर परिसर में स्वास्थ्य जांचों की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा अन्न क्षेत्र का संचालन भी किया जाता है। मंदिर में चढ़ने वाले हार-फूलों से जैविक खाद भी तैयार होती है और भक्त उसे खरीद कर ले जाते है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed