फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: At the Nari Shakti Samman, speakers stated—society's expectations of women have increased

Indore News: प्रेस क्लब में 40 से अधिक महिलाओं को ‘नारी शक्ति सम्मान’, सुमित्रा महाजन बोलीं- जिम्मेदारी बढ़ी

Sat, 14 Mar 2026 08:09 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 14 Mar 2026 08:09 AM IST
सार

नारी शक्ति सम्मान समारोह में  महिलाओं को सम्मानित किया गया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने महिलाओं की बढ़ती जिम्मेदारियों  पर प्रकाश डाला। उनका कहना था कि घर के साथ-साथ अब राष्ट्र निर्माण में भी महिलाओं की अपेक्षाएं बढ़ गई है।

विज्ञापन
Indore: At the Nari Shakti Samman, speakers stated—society's expectations of women have increased
नारी सम्मान से सम्मानित सोनाली सिंह नरगुंदे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर प्रेस क्लब ने गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि आज के समय में महिलाओं की जिम्मेदारियां पहले से कहीं अधिक बढ़ गई हैं। परिवार को संभालने के साथ-साथ उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करना पड़ता है। बहुआयामी प्रतिभा ही महिला की असली ताकत है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि घर की जिम्मेदारियां निभाने के साथ-साथ समाज को दिशा देने की महत्वपूर्ण भूमिका भी महिलाओं की है। उन्होंने कहा कि समाज की अपेक्षाएं भी महिलाओं से लगातार बढ़ रही हैं। चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से राजनीति में भी उनकी भागीदारी बढ़ेगी और 2047 के स्वर्णिम भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP: 'गैस सिलिंडर की नहीं है कोई किल्लत, राहुल गांधी देश को लज्जित करने का प्रयास कर रहे', सीएम मोहन का पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी यांगचुंग भूटिया ने कहा कि आज देश में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं और जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ रही हैं। सेना से लेकर कला और प्रशासन तक हर क्षेत्र में महिलाओं ने खुद को साबित किया है। वहीं पोस्ट मास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल ने कहा कि आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा है जहां महिलाओं की भागीदारी न हो। भारत के सर्वोच्च पदों तक महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। नारी दुर्बल नहीं, बल्कि ईश्वर की श्रेष्ठ रचना है और उसे सृजनकर्ता की भूमिका दी गई है।


कार्यक्रम की शुरुआत में प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने स्वागत उद्बोधन दिया। प्रेस क्लब की उपाध्यक्ष प्रियंका पांडे ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि महिलाओं ने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी नए प्रतिमान स्थापित किए हैं।

इस अवसर पर 40 से अधिक महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में जयश्री पिंगले, सोनाली सिंह नरगुंदे, मनीषा दुबे, रजनी भंडारी, मीना खान, रीना विजयवर्गीय सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed