{"_id":"6693dfdd16e528a6f2045db8","slug":"indore-airport-indigo-flight-late-issue-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा, फ्लाइट लेट होने से भड़के यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा, फ्लाइट लेट होने से भड़के यात्री
Sun, 14 Jul 2024 07:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 14 Jul 2024 07:55 PM IST
सार
शनिवार देर रात मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट लेट होने से यात्रियों और स्टाफ के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन
Indore Airport
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विस्तार
इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। इंडिगो की फ्लाइट लेट होने की वजह से यात्री नाराज हो गए। इंडिगो की फ्लाइट 6E552 शनिवार रात 8.50 बजे इंदौर से मुंबई जाने वाली थी लेकिन रात 12.10 बजे तक नहीं गई। इंडिगो स्टाफ ने भी यात्रियों को इसकी जानकारी पहले से नहीं दी। इस वजह से यात्री नाराज हो गए। जब यात्रियों ने पूछना शुरू किया तो फ्लाइट लेट होने के अलग-अलग कारण बताए गए। बाद में देर रात फ्लाइट को भेजा गया और यात्री 2.16 बजे मुंबई पहुंचे।
स्टाफ और यात्रियों में हुई बहस
एयरपोर्ट पर जब यात्री परेशान होने लगे और उन्होंने फ्लाइट लेट होने का कारण पूछा तो स्टाफ सही कारण नहीं बता पाया। इस वजह से यात्रियों का गुस्सा बढ़ने लगा और वे स्टाफ पर भड़क उठे। बाद में यात्रियों को समझा बुझाकर शांत किया गया।
विज्ञापन
स्टाफ और यात्रियों में हुई बहस
एयरपोर्ट पर जब यात्री परेशान होने लगे और उन्होंने फ्लाइट लेट होने का कारण पूछा तो स्टाफ सही कारण नहीं बता पाया। इस वजह से यात्रियों का गुस्सा बढ़ने लगा और वे स्टाफ पर भड़क उठे। बाद में यात्रियों को समझा बुझाकर शांत किया गया।
विज्ञापन
