फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After six years, the construction of service road of Indore bypass started, encroachments were removed

Indore: छह साल बाद इंदौर बाइपास की सर्विस रोड बनना शुरू, दो साल पहले हटाए थे कब्जे

Mon, 02 Dec 2024 06:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 02 Dec 2024 06:05 PM IST
सार

नगर निगम ने सर्विस रोड को फोरलेन बनाने का फैसला लिया था। तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह भी इस पक्ष में थे। तब कुछ निर्माणों के मंजूर नक्शे निरस्त किए गए। डेढ़ साल पहले दो सौ से ज्यादा अतिक्रमण भी सर्विस रोड के लिए तोड़े गए, लेकिन तब सड़क नहीं बन पाई।

विज्ञापन
Indore: After six years, the construction of service road of Indore bypass started, encroachments were removed
सर्विस रोड का इंदौर बाइपास पर निर्माण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के राऊ से देवास नाका बाइपास पर छह साल बाद सर्विस रोड बनना शुरू हुई है। फिलहाल सर्विस रोड डामर की बनाई जा रही है। अभी बाइपास के कई हिस्सों में सर्विस रोड पर खड्ढे है। नगर निगम बिचौली मर्दाना वाले हिस्से में बनाई जा रही है। राऊ और तेजाजी नगर वाले हिस्से की सर्विस रोड को भी दो माह में ठीक किया जाएगा।

विज्ञापन

 

दस साल पहले जब इंदौर बाइपास को चार लेन से छह लेन किया जा रहा था तो पूरे मार्ग पर सर्विस रोड नहीं बनाई गई थी। टुकड़ों-टुकड़ों में दस किलोमीटर की सर्विस रोड बनाई गई, जबकि सरकार ने 30 किलोमीटर लंबे इस बायपास पर टोल टैक्स भी लगा दिया था। इसके बावजूद सर्विस रोड नहीं बनाने पर जनप्रतिनिधियों ने काफी विरोध किया था।

विज्ञापन



अभी सबसे ज्यादा सर्विस रोड पर ट्रैफिक का दबाव एमआर-10 जंक्शन पर रहता है। यहां अक्सर ट्रैफिक जाम लगता है। इसके अलावा बिचौली मर्दाना जंक्शन पर भी यातायात बाधित होता है। अब सर्विस रोड बनने से वाहन चालकों को राहत मिल सकती है। एनएचएआई बाइपास पर तीन जगह ब्रिज भी बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डेढ़ साल पहले तोड़े थे अतिक्रमण

नगर निगम ने सर्विस रोड को फोरलेन बनाने का फैसला लिया था। तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह भी इस पक्ष में थे। तब कुछ निर्माणों के मंजूर नक्शे निरस्त किए गए। डेढ़ साल पहले दो सौ से ज्यादा अतिक्रमण भी सर्विस रोड के लिए तोड़े गए, लेकिन तब सड़क नहीं बन पाई।

 

अब नगर निगम ने इसके निर्माण शुरू किया है। नगर निगम ने बायपास के एक तरफ नर्मदा लाइन बिछाने के लिए सर्विस रोड पर खुदाई की थी। इस कारण सर्विस रोड खराब हो गई थी। तब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सर्विस रोड बनाने का जिम्मा नगर निगम को दिया था। निर्माण के लिए तब प्राधिकरण ने 80 करोड़ रुपये भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed