फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A constable who went to catch a snake in Indore was bitten by a cobra and died.

Indore: इंदौर में सांप पकड़ने गए आरक्षक की कोबरा के काटने से मौत, ध्यान चूकते ही उंगली पर डसा

Sun, 21 Sep 2025 02:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 21 Sep 2025 02:56 PM IST
सार

पहली बटालियन के  आरक्षक संतोष को सांप पकड़ने में महारत हासिल है। वे पहले भी कई बार सांप पकड़ चुके है। अफसरों से सूचना मिलने के बाद वे शनिवार को भी सांप पकड़ने गए थे। उन्होंने सांप को पकड़ लिया। इस दौरान कुछ साथियों ने उनके फोटो भी खींचे थे।

विज्ञापन
Indore: A constable who went to catch a snake in Indore was bitten by a cobra and died.
आरक्षक संतोष चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की प्रथम बटालियन में सांप पकड़ने के दौरान एक आरक्षक की कोबरा सांप के काटने से मौत हो गई। आरक्षक संतोष चौधरी पहले भी कई बार सांप पकड़ चुके थे। शनिवार रात को कुछ पुलिसकर्मियों को अस्तबल में सांप दिखाई दिया था। उन्होंने आरक्षक संतोष चौधरी को सूचना दी। वे मौके पर पहुंचे और सांप को पकड भी लिया, लेकिन इस बीच संतोष का ध्यान चूका और सांप ने उनकी उंगली पर डस लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Indore News: पहले भी डांसिंग काॅप रंजीत रह चुका है विवादों में, वाहन चालक को मारी थे लातें
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंह से चूस लिया था जहर
सांप के डसने के बाद संतोष चौधरी ने मुंह से उंगली पर काटे गए हिस्से को चूसा और साथी आरक्षकों से कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें बेहोशी छाने लगी। साथी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि कोबरा प्रजाति के सांप का जहर खून में फैल गया था।

पहले भी संतोष पकड़ चुके थे कई सांप
पहली बटालियन के आरक्षक संतोष को सांप पकड़ने में महारत हासिल थी। वे पहले भी कई बार सांप पकड़ चुके थे। अफसरों से सूचना मिलने के बाद वे शनिवार को भी सांप पकड़ने गए थे। उन्होंने सांप को पकड़ लिया था, इस दौरान कुछ साथियों ने उनके फोटो भी खींचे थे। संतोष के परिवार में पत्नी, बेटा और एक बेटी है। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed