{"_id":"643d6a9cfaad7056730a1713","slug":"in-the-dispute-between-two-shopkeepers-traders-fiercely-kicked-and-punched-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: दो दुकानदारों के विवाद में कूदे बाजार के व्यापारी, जमकर चले लात घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: दो दुकानदारों के विवाद में कूदे बाजार के व्यापारी, जमकर चले लात घूंसे
Mon, 17 Apr 2023 09:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 17 Apr 2023 09:19 PM IST
सार
मामला महू शहर के एमजी रोड का है। यहां पर सोमवार दोपहर में दो दुकानदारों में विवाद हो गया। कोतवाली पुलिस के एसआई देवेश पाल ने बताया कि झगड़े की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत करवाया।
विज्ञापन
जमकर चले लात घूंसे
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दुकानदारों के विवाद में बाजार के कई व्यापारी आपस में उलझ गए। देखते ही देखते मारपीट होने लगी और लात घूंसे चलने लगे। दस से 12 लोगों की इस लड़ाई में सड़क का ट्रैफिक भी जाम हो गया। व्यापारियों की मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
मामला महू शहर के एमजी रोड का है। यहां पर सोमवार दोपहर में दो दुकानदारों में विवाद हो गया। कोतवाली पुलिस के एसआई देवेश पाल ने बताया कि झगड़े की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत करवाया। कॉम्प्लेक्स में ऊपर नीचे दुकानें हैं। इस दौरान बीच रोड पर ही एक दुकानदार ने स्टैंड रख दिया, जिसका दूसरे दुकानदार ने विरोध किया। इस दौरान दोनों में विवाद बढ़ गया और नौबत मारपीट तक आ गई।
वायरल हुआ वीडियो
व्यापारियों की मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि दोनों ही दुकानदार और उनके साथी डंडे और अन्य चीजों से मारपीट कर रहे हैं। दोनों ही दुकानदारों को पुलिस ने थाने बुलाया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
यहां पर रोज लगता है जाम
पाल ने बताया कि यहां पर जाम की समस्या भी है। एमजी रोड पर दुकानों के बाहर ही बहुत अतिक्रमण है। इसके कारण रोज ही इस मार्ग पर जाम लगता है। यहां आए दिन विवाद की नौबत बनती है। वाहन चालक और दुकानदार भी कई बार उलझ चुके हैं।