फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   husband wife relationship cheating suicide case

पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने की आत्महत्या, चैटिंग से खुला शारीरिक संबंधों का राज

Sun, 12 Feb 2023 03:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 12 Feb 2023 03:42 PM IST
सार

पति ने पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर आत्महत्या कर ली, उसने एक सोसाइड नोट लिखा है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है
 

विज्ञापन
husband wife relationship cheating suicide case
पति हितेश, पत्नी नीलू और प्रेमी कृष्णा राठौर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

पत्नी के बेवफाई से परेशान एक पति ने आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें बताया है कि कैसे उसे इस मामले की जानकारी मिली। उसने अपनी मौत के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार बताया है और कहा है कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


डेढ़ साल से पत्नी के प्रेमी से संबंध थे 
पुलिस ने रविवार दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले निजी कंपनी के जनरल मैनेजर हितेश पुत्र लक्ष्मण पाल निवासी महालक्ष्मी नगर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। हितेश निजी कंपनी में जनरल मैनेजर थे। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि 10 फरवरी 2023 को मैंने अपनी पत्नी को उसके दोस्त कृष्णा राठौर निवासी रतलाम (मावावाला) के साथ देख लिया था। 
विज्ञापन


मंदिर के पास बने कमरे में मिलते थे दोनों
मैं इनकी वॉट्सऐप चैटिंग को भी लगातार देखता रहता था और पिछले कई दिनों से इन पर नजर रखे था। मेरी पत्नी और कृष्णा दोनों एक मंदिर के पास के कमरे पर मिलते थे। 10 फरवरी को मंदिर पर मिलने के बाद वह फिर से रूम पर जाने वाले थे। इन दोनों के बीच डेढ़ साल से संबंध थे और मुझे इसकी जानकारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी को भाई बताती थी, मुझे धीमा जहर दे रहे थे
हितेश ने लिखा है कि पत्नी उसे गिफ्ट भी देती थी। पत्नी ने कुछ समय पहले ही उसे जीप (कंपास कार) दी थी। वह उसे अपना भाई बताती थी लेकिन दोनों की चैटिंग से मुझे पता चला कि दोनों के शारीरिक रिश्ते थे। वह मेरे घर में मिलकर तांत्रिक क्रिया करते थे और मुझे धीमा जहर भी दे रहे थे। मेरे मरने के बाद पोस्टमार्टम होगा तो यह बात सामने आ जाएगी। मेरा पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि इन्हें सजा मिले ओर मेरी प्रॉपर्टी बेटे युवराज और माता-पिता को दी जाए।

मेरी मौत के जिम्मेदार तीन लोग
हितेश ने लिखा है कि तीन लोग उसकी मौत के जिम्मेदार हैं। इसमें उसने पत्नी नीलू, कृष्णा राठौर और रानी उदासी निवासी मनासा (रतलाम) का नाम लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed