फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Direct flight from Indore to Bilaspur will start from tomorrow

MP News: कल से शुरू होगी इंदौर से बिलासपुर के लिए सीधी उड़ान, ग्वालियर-जबलपुर के लिए भी नई फ्लाइट

Sun, 02 Oct 2022 08:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Oct 2022 08:58 PM IST
सार

सोमवार से इंदौर से बिलासपुर के लिए नई फ्लाइट शुरू होने जा रही है। अलायंस एयर कंपनी ये सेवा देगी। वहीं मंगलवार से इंदौर से ग्वालियर, इंदौर से जबलपुर के लिए भी नई उड़ान शुरू होने जा रही है। 

विज्ञापन
Direct flight from Indore to Bilaspur will start from tomorrow
उड़ान - फोटो : pixabay

विस्तार

मध्य प्रदेश के लिए अच्छी खबर है। कई शहरों के बीच हवाई कनेक्टिवटी बढ़ रही है। सोमवार से इंदौर से बिलासपुर के लिए नई फ्लाइट शुरू होने जा रही है। अलायंस एयर कंपनी ये सेवा देगी। वहीं मंगलवार से इंदौर से ग्वालियर, इंदौर से जबलपुर के लिए भी नई उड़ान शुरू होने जा रही है। ग्वालियर, जबलपुर की उड़ान सप्ताह में तीन दिन तो बिलासपुर की उड़ान सप्ताह में चार दिन रहेगी। सभी उड़ानें दिल्ली भी जाएंगी। 
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक इंदौर से उड़ान भरने वाले  9I692 का संचालन सप्ताह में चार दिन में होगा। इंदौर से दोपहर 1.55 पर विमान उड़ान भरेगा। 3.45 पर बिलासपुर पहुंचेगा। यहां से 4.15 पर उड़ान भर विमान 5.20 पर जबलपुर पहुंचेगा। जबलपुर से 5.50 पर उड़ानभर विमान रात 8 बजे दिल्ली पहुंच जाएगा। वहीं   9I691 का संचालन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होगा। विमान सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली से रवाना होकर साढ़े 9 बजे जबलपुर पहुंचेगा। 10 बजे जबलपुर से उड़ान भरकर 11.05 पर बिलासपुर पहुंचेगा। 11.35 पर बिलासपुर से उड़ान भर दोपहर 1.25 पर इंदौर आएगा।
विज्ञापन


साथ ही फ्लाइट नंबर 9I617 मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। विमान सुबह 7.20 बजे दिल्ली से 9.30 पर जबलपुर आएगा। यहां से 10 बजे फिर उड़ान भरेगा, जो 11.30 बजे इंदौर आएगा। यहां से 12 बजे उड़ान भर विमान 1.30 बजे ग्वालियर पहुंच जाएगा। वहीं  फ्लाइट नंबर 9I618 दोपहर 2 बजे ग्वाालियर से उड़ान भर 3.30 बजे इंदौर आएगा। यहां से 4 बजे उड़ानभर के विमान 5.30 बजे जबलपुर पहुंच जाएगा। जबकि जबलपुर से शाम 6 बजे उड़ानभर विमान रात 8 बजे दिल्ली पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed