फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Digvijay Singh said – Those who speak against the government in the country, investigative agencies are put be

Bharat jodo yatra: दिग्विजय सिंह बोले-देश में जो सरकार के खिलाफ बोलता है, उसके पीछे जांच एजेंसियां लगा दी जाती

Wed, 23 Nov 2022 04:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 23 Nov 2022 04:36 PM IST
सार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि अब तक हम छह राज्यों में घूमे है और ३२ जिलों से गुजरे है। मध्य प्रदेश में यात्रा सात जिलों से गुजरेगी। 

विज्ञापन
Digvijay Singh said – Those who speak against the government in the country, investigative agencies are put be
पत्रकारवार्ता में जयराम रमेश - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा कर रहे वरिष्ट कांग्रेस नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए। हम वोट मांगने नहीं निकले है।देश में अमीर-गरीब की दूरी बढ़ती जा रही है। धार्मिंक उन्माद फैलाया जा रहा है। उसे दूर करना है। भारतीय संविधान का माखौल उड़ाया जा रहा है। जो सच बोलता है, मोदी सरकार के खिलाफ बोलता है। उसके पीछे जांच एजेसियां लगा दी जाती। भारतीय संविधान की रक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। हम बिखराव को दूर करने से आए। देश को जोड़ने की जरुरत है।

विज्ञापन

रमेश और हम बेचारे है
सिंह ने मजाकिया लहजे में कहा कि यात्रा के लिए अलग- अलग ग्रुप बने है और एक ग्रुप ऐसा भी है जिसमें हम दो बेचारे है, मैं और जयराम रमेश है। राहुल के साथ कई लोग सेल्फी खिंचवाना चाहते है। उनका इंटरव्यू लेना चाहते है, लेकिन यह संभव नहीं है। हम दो बेचारों को सबकी नाराजगी झेलना पडती है। सिंह ने कहा कि रमेश लैपटॉप के उस्ताद थे, लेकिन अब वह पैदल चलने में भी उस्ताद हो गए। सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में १८ साल से है, लेकिन हम जिस रास्ते पर चल रहे है वहां सड़क पर धूल ही धूल थी। भाजपा सरकार विकास के झूठे दावे करती है।

विज्ञापन


हमारे नेताओं के बारे में झूठ बोलना बंद करें भाजपा
जयराम रमेश ने सावरकर विवाद से जुड़े सवाल पर कहा कि भाजपा हमारे नेताओं के बारे में झूठ फैलाना बंद कर दें, हम उनके नेताओं के बारे में सच बोलना बंद कर देंगे। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि अब तक हम छह राज्यों में घूमे है और ३२ जिलों से गुजरे है। मध्य प्रदेश में यात्रा सात जिलों से गुजरेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा एक दिन में २० से २४ किलोमीटर तक का सफर तय करती है। उज्जैन में बड़ी रैली होगी, राहुल गांधी इंदौर में पत्रकारों से भी चर्चा करेंगे।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed