फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   delivery boy of Zomato was stabbed by miscreants, reached the hospital by riding a bike in injured condition

Indore: जोमैटो के डिलीवरी बॉय को बदमाशों ने घोंपे चाकू, जख्मी हालत में बाइक चलाकर पहुंचा अस्पताल; हुई मौत

Fri, 29 Jul 2022 05:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 05:21 PM IST
सार

घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात की है। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक जोमैटो में काम करता था। उसकी पहचान 24 वर्षीय सुनील पिता अमृतलाल वर्मा के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
delivery boy of Zomato was stabbed by miscreants, reached the hospital by riding a bike in injured condition
knife murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक युवक की तीन बदमाशों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। युवक जख्मी हालत में खुद ही बाइक चलाकर अस्पताल पहुंच गया था। आज एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक जोमैटो का डिलीवरी बॉय था। वारदात के समय वह ऑर्डर लेकर डिलीवरी देने जा रहा था। घटना के पीछे लूट की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात की है। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक जोमैटो में काम करता था। उसकी पहचान 24 वर्षीय सुनील पिता अमृतलाल वर्मा के रूप में हुई है। इंदौर में बर्फानी धाम क्षेत्र में रह रहा था। सुनील कुछ माह पहले ही इंदौर काम करने आया था। उसके पिता किसान हैं। गुरुवार रात सुनील करोल बाग कॉलोनी में ऑर्डर की डिलीवरी देने जा रहा था। तभी रास्ते में उसके साथ वारदात हो गई। 
विज्ञापन


बाणगंगा थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि सुनील स्कीम 78 स्थित येलो कैफे से ऑर्डर की डिलीवरी के लिए निकला। करोलबाग के समीप रास्ते में उसे तीन युवकों ने रोका और चाकू मारे। जहां की घटना बताई वहां चेक किया तो 800 मीटर दूर सर्विस लेन में उसका जोमैटो का बैग मिला। जहां घटना हुई है वहां निर्माणाधीन रोड है। वहां न तो घर है न ही स्ट्रीट लाइट। जिन्होंने युवक को चाकू मारे वह वहां पहले से खड़े थे। किसी के द्वारा पीछा करने की बात भी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील के परिजन कमल वर्मा ने बताया कि चाकू मारने के बाद बदमाश वहां से भाग गए, सुनील को खून बह रहा था, फिर उसने हिम्मत नहीं हारी। लहूलुहान हालत में ही सुनील घटना स्थल से करीब डेढ़ किमी दूर अरविंदो अस्पताल पहुंचा। गार्ड को घटना के बारे में बताया। बाद में सुनील के भाई को फोन पर इस घटना की जानकारी मिली। अरविंदो अस्पताल से सुनील को एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed