{"_id":"669e87881459b5b9c70d24b2","slug":"congress-paid-tribute-to-the-death-of-ten-children-of-yug-purushdham-demanded-strict-punishment-to-the-culpri-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore news: युग पुरुषधाम के दस बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, दोषियों को कड़ी सजा की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore news: युग पुरुषधाम के दस बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, दोषियों को कड़ी सजा की मांग की
Mon, 22 Jul 2024 09:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 22 Jul 2024 09:53 PM IST
सार
बच्चों की मौत के जिम्मेदारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो- सज्जन सिंह वर्मा
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
युग पुरुषधाम अनाथ आश्रम के छह बच्चों की मौत को लेकर कांग्रेस ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। रीगल चौराहे स्थित गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव ने बताया कि पिछले दिनों युग पुरुषधाम अनाथ आश्रम के बच्चों की लापरवाही की वजह से मृत्यु हो गई थी। दिवंगत अनाथ बच्चों की आत्मा की शांति के लिए एवं बच्चों की मौत के दोषियों को सजा दिलाने के लिए मौन श्रद्धांजलि मोमबत्ती जलाकर दी गई। बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार अनिता शर्मा, तुलसी शादीजा एवं राम निवास बुधौलिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।
विज्ञापन
गांधी प्रतिमा पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, राजेश चौकसे, रघु परमार सहित अनेक लोग शामिल हुए।
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बच्चों को श्रद्धांजलि देने के साथ दोषियों के ऊपर हत्या का मुक़दमा दर्ज करके कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
