फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Congress Indore president surjeet Singh chaddha interview

Indore: कमलनाथ का सर्वे ही तय करेगा किसे मिलेगा कांग्रेस से टिकट- सुरजीत सिंह चड्ढा

Wed, 12 Jul 2023 02:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 12 Jul 2023 02:00 PM IST
सार

नए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा से अमर उजाला की विशेष बातचीत। विधानसभा चुनाव के लिए बताई कांग्रेस की रणनीति।

विज्ञापन
Congress Indore president surjeet Singh chaddha interview
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं और टिकट को लेकर दावेदारी भी बढ़ती जा रही है। इस बीच इंदौर के नए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया की कांग्रेस से टिकट पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा करवाए गए सर्वे के आधार पर ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा में कई लोग टिकट की दावेदारी कर रहे हैं और यह अच्छी बात भी है। कांग्रेसी एक बड़ी पार्टी है और उसमें अधिक दावेदार होना स्वाभाविक बात है। कई लोग योग्य और प्रतिभावान हो सकते हैं लेकिन टिकट किसे मिलेगा यह कमलनाथ द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर ही तय होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार और सरकार कर रही इवेंट मैनेजमेंट

सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा जनता महंगाई और बेवकूफ बनाने वाली योजनाओं से परेशान हो चुकी है। आज आम आदमी के लिए सब्जी खरीदना भी मुश्किल होता जा रहा है। इससे बुरा दिन मध्यप्रदेश में लोगों ने कभी नहीं देखा। आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं और उसे पूरे प्रदेश की जनता देख रही है। गुंडागर्दी चरम पर है, व्यापारी परेशान हैं और सरकार इवेंट मैनेजमेंट में लगी है। जरूरतमंद लोगों की जरूरतों को दरकिनार किया जा रहा है। अब यही लोग विधानसभा चुनाव में भाजपा को आईना दिखा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस बार कांग्रेस के पाले में आएगी तीन और पांच नंबर सीट

सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि इस बार तीन नंबर और पांच नंबर सीट पर हमारा विशेष फोकस होगा और इन दो सीटों को हम 100% जीतेंगे। टिकट किसे भी मिले, पूरी कांग्रेस ताकत के साथ इन दोनों सीटों को कांग्रेस के पाले में लेकर आएगी।

 

घर-घर दस्तक देंगे कार्यकर्ता

सुरजीत सिंह चड्डा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए वार्ड स्तर पर टीमें बनेंगी। इसमें युवाओं और महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्तक देंगे और भाजपा सरकार में हुए अत्याचारों की जानकारियां आम जनता तक पहुंचाएंगे। इसके साथ कांग्रेस द्वारा की जाने वाली घोषणाओं और योजनाओं के बारे में भी जनता तक जरूरी जानकारियां पहुंचाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed