फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Coach Mohsin’s Shocking Exploitation of Married Women in Indore

Indore News: शादीशुदा महिलाओं को फंसाकर पैसे लूटता था मोहसिन, बचने के लिए खजराना में छुपा

Mon, 26 May 2025 10:03 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 26 May 2025 10:03 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में शूटिंग एकेडमी में महिलाओं और छात्राओं से रेप और छेड़छाड़ के मामले में लगातार खुलासे हो रहे हैं। मोहसिन की पिटाई के भी कई वीडियो वायरल हुए हैं। 

विज्ञापन
Coach Mohsin’s Shocking Exploitation of Married Women in Indore
मोहसिन खान के वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मोहसिन खान शादीशुदा महिलाओं को फंसाकर उनसे पैसे लूटता था। उसके मोबाइल में कई स्क्रीन शाट मिले हैं जिनमें महिलाओं के पैसे भेजने की जानकारी मिली है। सोशल मीडिया पर नए कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं जिनमें मोहसिन की पिटाई हो रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इंदौर की शूटिंग एकेडमी चलाने वाले रेप और छेड़छाड़ के आरोपी कोच मोहसिन खान को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं। मोहसिन का मोबाइल पुलिस से पहले ही पीड़िताओं के रिश्तेदार और हिंदूवादी संगठन के लोगों के हाथ लग गया था। मोबाइल के वीडियो और स्क्रीन शाट देखने के बाद उन्होंने मोहसिन को तलाशा और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंपा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन ने की जमकर पिटाई
जब मोहसिन को पता लगा कि पीड़ित महिलाओं और छात्राओं के परिजन उसे तलाश रहे हैं तो वह खजराना में जाकर छुप गया। विश्व हिंदू परिषद के सदस्य राम दांगी ने बताया कि पीड़िताओं के वीडियो वायरल हो रहे थे जिसके आधार पर हिंदूवादी संगठन के लोग और पीड़ित महिलाओं के रिश्तेदारों ने मोहसिन की पहचान कर ली। वे उसकी एकेडमी पर पहुंचे तो पता लगा कि वह अब वहां नहीं आता है। फिर वह खजराना में मिल गया और वहां से उसे पकड़कर उसका मोबाइल चेक किया। मोबाइल में 100 से ज्यादा युवतियों के नंबर सेव मिले। इनमें से कुछ युवतियों से वह नियमित रूप से वॉट्सऐप पर अश्लील चैटिंग करता था। इनमें कुछ शादीशुदा भी हैं। एक रिश्तेदार ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि जब मोहसिन के मोबाइल से यह सब मिला तो इतना गुस्सा आया कि उसकी पिटाई कर दी। उसके मोबाइल में युवतियों द्वारा दिए गए पैसों के स्क्रीन शॉट भी हैं। 

हर महिला और लड़की को कोड वर्ड दिया
उसके मोबाइल में पीड़िताओं से अश्लील चैट मिले हैं। वह दबाव बनाकर छात्राओं को अश्लील फोटो-वीडियो भेजने को कहता था। इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में सिल्वर ओक्स कॉलोनी में ड्रीम ओलिपिंक एकेडमी शूटिंग के कोच मोहसिन खान के मोबाइल में 100 से ज्यादा लेडीज के नंबर मिले हैं। वह सभी से अश्लील चैटिंग करता था। उसने सभी युवतियों को अलग-अलग कोड दे रखे थे। इनके नाम उसी कोड से सेव किए हुए मिले हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed