फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Cloudy in Indore, recorded drop in temperature

Indore News:इंदौर में छाए बादल, तापमान में हुई गिरावट दर्ज

Mon, 06 Mar 2023 12:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 06 Mar 2023 12:02 PM IST
सार

तेज गर्मी के बीच अचानक बादल से शहर के घिरने की वजह के पीछे मौसम विभाग वजह बता रहा है कि गुजरात के उत्तरी हिस्से में चक्रवाती हवा का घेरा बना है, मध्य प्रदेश के हिस्से में अरब सागर से हवा घूम कर आ रही है और इस कारण उसमें नमी भी है।

विज्ञापन
Cloudy in Indore, recorded drop in temperature
इंदौर में छाए रहे बादल, तापमान में भी गिरावट - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। कभी गर्मी तो कभी हल्की ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन रात में तापमान सामान्य से अधिक हो रहा है। सोमवार को सुबह से धूप नहीं निकली और कई इलाकों में बादल छाए रहे। इस कारण सुबह घरों में पंखे चलाने की जरुरत महसूस नहीं हुई।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसाार उत्तर भारत में विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदला है। इसके अलावा राजस्थान में भी एक चक्रवात बना है। इसका असर इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे और सोमवार की सुबह भी सूरज नहीं निकला। देपालपुर क्षेत्र में तो हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान ३०.७ डिग्री था, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा,जबकि शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान ३४.८ डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। रविवार रात का न्यूनतम तापमान १९ डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। शहर में हवा १८ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

विज्ञापन


क्यों बदल रहा है मौसम
तेज गर्मी के बीच अचानक बादल से शहर के घिरने की वजह के पीछे मौसम विभाग वजह बता रहा है कि गुजरात के उत्तरी हिस्से में चक्रवाती हवा का घेरा बना है, मध्य प्रदेश के हिस्से में अरब सागर से हवा घूम कर आ रही है और इस कारण उसमें नमी भी है। आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा रह सकता है। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी होने के आसार है और हवा सामान्य से ज्यादा रफ्तार से भी चल सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed